मनोरंजन

इस दिन रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म तुलसीदास जूनियर...

Triveni
14 March 2021 6:26 AM GMT
इस दिन रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म तुलसीदास जूनियर...
x
बॉलीवुड एक्टर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का 9 फरवरी 2021 को निधन हो गया। एक्टर की मौत को पूरा एक महीना बीत गए है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | बॉलीवुड एक्टर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का 9 फरवरी 2021 को निधन हो गया। एक्टर की मौत को पूरा एक महीना बीत गए है। इसी बीच खबर आ रही हैं कि जल्द राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) की नई फिल्म आ रही है। इस फिल्म को राजीव के करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म का पोस्टर दिसंबर, 2020 को रिलीज किया गया था। फिल्म का नाम तुलसीदास जूनियर है ।

एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और आशुतोष गोवारिकर ने ये डिसाइड किया गया है कि फिल्म को 30 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग साल 2018 में शुरू की गई थी. इस मूवी में संजय दत्त अहम रोल में नजर आएंगे। इसे सिनेमाहॉल में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में संजय दत्त स्नूकर कोच के रोल में होंगे।

राजीव के निधन के बाद आशुतोष गोवारिकर ने ट्विटर पर लिखा था- राजीव कपूर के निधन के बारे में सुनकर बहुत बुरा लग रहा है। मैं राम तेरी गंगा मैली हो गई फिल्म के समय से ही उनका फैन रहा हूं। मृदुल के निर्देशन में बनी फिल्म तुलसीदास जूनियर में मैंने उनके साथ काम किया।
राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) ने खूब आनंद के साथ फिल्म में अपने पार्ट की शूटिंग की। मैं उन्हें बहुत मिस करूंगा। बता दें कि राजीव कपूर को पिछली बार 1990 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म जमींदार में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर को लेकर साल 1996 में फिल्म प्रेम ग्रंथ बनाई थी।


Next Story