मनोरंजन

राजीव कपूर ने अपनी आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' की रिलीज से पहले ही दुनिया को कहा अलविदा

Gulabi
9 Feb 2021 12:41 PM GMT
राजीव कपूर ने अपनी आखिरी फिल्म तुलसीदास जूनियर की रिलीज से पहले ही दुनिया को कहा अलविदा
x
बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली कहे जाने वाले कपूर खानदान के एक और सितारे राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया।

बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली कहे जाने वाले कपूर खानदान के एक और सितारे राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। राजीव कपूर ने पिछले दिनों ही आशुतोष गोवारिकर की मूवी 'तुलसीदास जूनियर' की शूटिंग पूरी की थी। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है और जल्दी ही इसका प्रमोशन शुरू होने वाला था, लेकिन दुख की बात है कि राजीव कपूर अपनी इस फिल्म को देखने के लिए मौजूद नहीं होंगे। 'राम तेरी गंगा मैली' के एक्टर राजीव कपूर की मौत पर दुख जताते हुए आशुतोष गोवारिकर ने ट्वीट किया है, 'राजीव कपूर की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। मैं राम तेरी गंगा मैली के दौर से ही उनका फैन था। हाल ही में हमने तुलसीदास जूनियर की शूटिंग पूरी की थी, जिसका डायरेक्शन मृदुल ने किया है। राजीव इसे लेकर बेहद उत्साहित थे और पूरी लगन के साथ अपना रोल किया था। हम उन्हें बेहद मिस करेंगे।'

आशुतोष गोवारिकर ने कहा कि मैं उनका शुरुआत से ही फैन रहा हूं। राम तेरी गंगा मैली फिल्म से उन्होंने शानदार डेब्यू किया था। मुझे उनकी परफॉर्मेंस सालों तक याद रही थी। इसके बाद हमारा कनेक्शन लगान के दौर में हुआ था। इसके बाद जब मैंने तुलसीदास जूनियर बनाने का फैसला लिया और मौका मिला तो तुरंत ही उन्हें फिल्म में लिया। राजीव कपूर के साथ काम करना बहुत शानदार था। सेट पर वह बेहद ही प्रोफेशनल थे। उन्होंने अपना रोल पूरी मस्ती, सम्मान और सहजता से किया था। कितने उत्साहित व्यक्ति थे। आशुतोष ने कहा कि तुलसीदास जूनियर में उनका रोल सभी को चौंकाने वाला होगा। दुखद है कि अपने रोल के लिए मिलने वाली सराहना को देखने के लिए वह मौजूद नहीं होंगे।
आशुतोष गोवारिकर ने कहा कि मेरी टीम ने कुछ दिनों पहले ही उनसे संपर्क किया था ताकि फिल्म के प्रमोशन के लिए उनके कुछ इंटरव्यू सेट किए जा सकें। अब मुझे उनके न रहने की खबर पर यकीन ही नहीं हो रहा है। स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी का निर्देशन आशुषोत गोवारिकर कर रहे हैं, जबकि डायरेक्शन का काम मृदुल ने किया है। इस फिल्म में राजीव कपूर संजय दत्त और दलीप ताहिल के साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि मंगलवार को राजीव कपूर हार्ट अटैक का शिकार हो गए थे। चेंबूर स्थित उनके घर से तुरंत भाई रणधीर कपूर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्होंने मृत घोषित कर दिया।



बीते करीब एक साल में कपूर खानदान को यह तीसरा झटका लगा है। बीते साल जनवरी में रितु नंदा का निधन हो गया था और फिर कोरोना लॉकडाउन के दौरान ऋषि कपूर की मौत हो गई थी। अब राजीव कपूर दुनिया छोड़कर चले गए हैं। बता दें कि राजीव कपूर मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर के चाचा हैं। वह बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राजकपूर के सबसे छोटे बेटे थे।


Next Story