मनोरंजन

राजीव कपूर का निधन, कपूर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ऋषि कपूर के भाई ने दुनिया को कहा अलविदा

jantaserishta.com
9 Feb 2021 1:45 PM IST
राजीव कपूर का निधन, कपूर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ऋषि कपूर के भाई ने दुनिया को कहा अलविदा
x

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर राजीव कपूर का निधन हो गया है। राजीव कपूर शोमैन राज कपूर के बेटे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी उम्र 58 साल थी। आपको बता दें कि राजीव कपूर तीनों भाई- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर के बाद सबसे छोटे थे।



टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर उन्हें चेंबूर स्थित इनलेक अस्पताल ले गए थे


रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर ने भाई की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा, 'मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए।'



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story