मनोरंजन

रजनीकांत की हुई कैरोटिड एंडाटेरेक्टॉमी सर्जरी, अब वे हो रहे स्वस्थ

Rounak Dey
30 Oct 2021 4:05 AM GMT
रजनीकांत की हुई कैरोटिड एंडाटेरेक्टॉमी सर्जरी, अब वे हो रहे स्वस्थ
x
उन तस्वीरों में रजनीकांत के साथ उनकी वाइफ लता भी दिखाई दी थी।

बॉलीवुड और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर रजनीकांत को गुरुवार को चक्कर आने के बाद कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज उनकी एक माइनर सर्जरी की गई। अब खबरें आ रही है कि हॉस्पिटल के चीफ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अरविंदन सेल्वाराज के अनुसार एक्टर को कैरोटिड आर्टरी रीवेस्कुलराइजेशन की सलाह दी गई है, जो कि 29 अक्टूबर यानी कि आज सफल हुआ है। इसके बाद अब उनके हेल्थ अपडेट को लेकर जानकारी दी जा रही है कि वो जल्दी रिकवरी कर रहे हैं। लेकिन, उन्हें अभी रिकवरी के दौरान कुछ और दिन अस्पताल में ही बिताने पड़ेंगे।




दरअसल, अस्पताल ने अपनी ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया है कि 'रजनीकांत को चक्कर आने के बाद चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है और उन्हें कैरोटिड आर्टरी रीवेस्कुलराइजेशन की सलाह दी गई है। इसकी प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो गई है और उन्हें कुछ दिनों में ही छुट्टी दे दी जाएगी।'
कैरोटिड आर्टरी रीवेस्कुलराइजेशन सर्जरी तब की जाती है जब शरीर के किसी अंग का ब्लड सर्कुलेशन बंद हो जाता है। इस सर्जरी में कैरोटिड आर्टरीज को अनब्लॉक किया जाता है, जिससे कैरोटिड आर्टरी में ब्लड का प्रेशर बना रहे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रजनीकांत को सोमवार को नेशनल फिल्म अवॉर्ड में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद उन्होंने बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी की थी। उन तस्वीरों में रजनीकांत के साथ उनकी वाइफ लता भी दिखाई दी थी।


Next Story