मनोरंजन

'SASURAL SIMAR KA 2' का राजीव पॉल को हुआ कोरोना

Triveni
13 May 2021 4:12 AM GMT
SASURAL SIMAR KA 2 का राजीव पॉल को हुआ कोरोना
x
कोरोना वायरस (Coronavirus) का सितम देश में लगातार बढ़ रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कोरोना वायरस (Coronavirus) का सितम देश में लगातार बढ़ रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और टीवी स्टार्स इसकी चपेट में आये हैं। इसी बीच अब टीवी एक्टर और ससुराल सिमर का 2 (Sasural Simar Ka 2) फेम राजीव पॉल (Rajev paul) भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी ,वहीं अब पॉजिटिव होने के बाद बिगड़ी तबियत के चलते उन्हें अस्पताल(Rajiv Paul admitted In Hospital) में भर्ती होना पड़ा है।

दरअसल कोरोना संक्रमित होने के बाद से राजीव पॉल का बुखार नहीं उतर रहा है। राजीव ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है। राजीव ने लिखा कि मेरे हालात इससे पहले मेरे हाथ से निकल जाए, उसे बेहतर उन्हें किसी अच्छे हाथों में दे देना सही है। पॉजिटिव होने के बाद मेरा बुखार उतर ही नहीं रहा था। इसल‍िए मैं अस्पताल में भर्ती हो गया। यहां काबिल डॉक्टर्स हैं जिन्होंने रेमडेस‍िव‍िर और दूसरी दवाओं के साथ इलाज शुरू किया है।
अपने पोस्ट में राजीव ने अपने दोस्तों का भी शुक्रिया अदा किया है। राजीव ने राकेश पॉल, राखी कुकी और एक्टर सतीश कौश‍िक का शुक्र‍िया किया और बताया कि इन तीनों ने राजीव को अस्पताल जाने के लिए समझाया था। राजीव ने आगे लिखा कि आप सही समय पर सही फैसला तभी कर सकते हैं जब आपकी लाइफ में अच्छेलोग होते हैं। आप सभी का शुक्रिया क्योकि आपने मुझे अपनी दुआओं में रखा। आपसे अपील करता हूं उन सभी के लिए प्रार्थना करें जो फिलहाल स्वस्थ नहीं हैं। हम तभी सुरक्षित होंगे, जब सब सुरक्षित होंगे।' राजीव के इस पोस्ट उनके फैन्स सहित तमाम सेलेब्स ने भी उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

जानकारी के मुताबिक पांच दिन पहले राजीव की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। वो शूटिंग के चलते आगरा से मुंबई ट्रैवल कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बुखार आया और खुद को घर पर ही आइसोलेट कर दिया। राजीव घर पर अकेले रह रहे थे। फ़िलहाल राजीव पॉल ससुराल सिमर का 2 में नजर आ रहे हैं। सीरियल में वह गिरिराज ओसवाल का किरदार निभा रहे हैं। मुंबई में लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग आगरा में चल रही है।


Next Story