मनोरंजन

राजेश खन्ना की एक जिद और किशोर दा को मानना पड़ा

Saba Naaz
2 Aug 2025 4:19 PM IST
राजेश खन्ना की एक जिद और किशोर दा को मानना पड़ा
x
Entertainment मनोरंजन : फिल्म दुश्मन (1972) के लिए तैयार हो रहा गीत "वादा तेरा वादा" उस ज़माने में किशोर कुमार को ऑफर किया गया। लेकिन किशोर कुमार ने शुरू में इस गाने को गाने से साफ़ मना कर दिया। उनका कहना था कि यह गाना क़व्वाली शैली का है, जो रफ़ी साहब की आवाज़ में बेहतर लगेगा—इसलिए उन्हें ही गवाया जाए ।
जब राजेश खन्ना को यह बात पता चली, तो वे रिकॉर्डिंग स्टूडियो से शूटिंग छोड़कर किशोर कुमार से मिलने पहुँचे। उन्हें समझाने और मनाने की पूरी कोशिश की गयी, लेकिन किशोर जी अपनी बात पर अड़े रहे ।
तब संगीतकार लक्ष्मीकांत‑प्यारेलाल भी बीच में आए और कहा कि यदि किशोर जी गाना नहीं गाएंगे तो वह गाना फिल्म से ही हटा दिया जाएगा। राजेश खन्ना ने भी यही बात दोहराई कि या तो किशोर जी गाएं, नहीं तो गाना हट जाए—इस दबाव ने अंततः किशोर कुमार को मनाने में कामयाबी दिलाई । राजेश खन्ना और लक्ष्मीकांत‑प्यारेलाल की इस दृढ़ता के आगे किशोर कुमार झुक गए, उन्होंने इस गीत को अपनी आवाज दी—और परिणाम वह गीत सुपरहिट बन गया जो आज भी बॉलीवुड दर्शकों की मन में ज़िंदा है।
Next Story