मनोरंजन

राजीव सेन बेटी के साथ नहीं मना पाएंगे फादर्स-डे, अनबन की खबरों को फिर मिली हवा !!

Neha Dani
20 Jun 2022 5:05 AM GMT
राजीव सेन बेटी के साथ नहीं मना पाएंगे फादर्स-डे, अनबन की खबरों को फिर मिली हवा !!
x
उनके पति से उनकी नहीं बन रही है। इस पोस्ट के बाद फैंस दोनों को लेकर परेशान हैं।

सिनेमा से लेकर टीवी के सितारे 19 जून यानी जून के तीसरे रविवार फादर्स डे मना रहे हैं। वहीं, वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी बेटी जियाना सेन के साथ नजर आ रही हैं। यहां पर देखें फोटोज...

चारू असोपा की बेटी संग फोटोज


चारू असोपा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटो में चारू असोपा अपनी बेटी जियाना सेन को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं।
चारू असोपा की फादर्स डे पर पोस्ट
चारू असोपा ने अपनी बेटी के साथ फादर्स डे मनाया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, सभी को हैप्पी फादर्स डे। मैं (जियाना सेन) अपनी मां के साथ फादर्स डे इंजॉय कर रही हूं।
चारू असोपा की फोटोज में नहीं दिखे राजीव सेन
चारू असोपा की पोस्ट ने उनके फैंस को चौंका दिया है। दरअसल, तस्वीरों में उनके पति और जियाना सेन के पिता राजीव सेन नहीं नजर आ रहे हैं।
चारू असोपा और राजीव सेन में अनबन
चारू असोपा और राजीव सेन के बीच शादी के बाद से कई बार अनबन की खबरें आ चुकी हैं। फैंस को एक बार फिर लग रहा है कि दोनों के बीच सब सही नहीं चल रहा है।
चारू असोपा और राजीव सेन की शादी
चारू असोपा और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने 7 जून 2021 के दिन शादी रचाई थी। उसी साल नवंबर में ही ये कपल एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने।
चारू असोपा और राजीव सेन को लेकर फैंस परेशान
चारू असोपा की फादर्स डे पर लेटेस्ट पोस्ट ने इस तरह इशारा किया है कि उनके पति से उनकी नहीं बन रही है। इस पोस्ट के बाद फैंस दोनों को लेकर परेशान हैं।
Next Story