मनोरंजन
राजीव सेन ने वीडियो बनाकर चारू असोपा की तारीफ में बांधे पुल, जानिए इसके पीछे की असल वजह
Rounak Dey
31 July 2022 12:46 PM IST

x
दुर्भाग्यवश यह बहुत जरूरी ट्रिप थी, अब मैं अपने घर वापस आ गया हूं।' अ
टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने कुछ दिन पहले बताया था कि उनकी बेटी जियाना को हाथ, पैर और मुंह की बीमारी एचएफएमडी हो गई थी। उन्होंने अपने व्लॉग में बताया था कि बेटी के चेहरे, हाथों और गले के अंदर छाले हो गए थे, जिससे वह कुछ भी नहीं खा पा रही थी। लगातार रोने की वजह से वह उसे आधी रात को ही हॉस्पिटल लेकर भागीं और सब अकेले ही मैनेज किया। अब इस पूरे मामले पर राजीव सेन का रिएक्शन आया है। और उन्होंने वीडियो बनाकर काफी कुछ कहा है।
राजीव सेन (Rajeev Sen) और चारू असोपा ने साल 2019 में शादी की और तीन साल बाद अलग हो गए। लेकिन एक डोर जो इन्हें अब भी जोड़े हुए है वह है इनकी बेटी जियाना। इसे लेकर दोनों ही काफी प्रोटेक्टिव हैं। जब बेटी की तबीयत खराब हुई और राजीव को मालूम हुआ कि सब चारू ने अकेले ही मैनेज किया, तो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने चारू (Charu Asopa) की जमकर तारीफ की।
राजीव सेन ने की चारू असोपा की तारीफ
राजीव वीडियो में जियाना की बीमारी के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 'मैं सुबह ही जियाना से मिला था। मुझे देखकर वो बहुत खुश है। मैं भी उसे देखते ही खुशी से पागल हो गया। वह कमजोर हो गई है। उसका काफी वजन कम हो गया है क्योंकि आपको तो पता ही है कि वह बीमार थी। लेकिन भगवान की कृपा से वह अब पहले से काफी ठीक है। मैं ये जरूर कहूंगा कि चारू उसकी अच्छे से देखभाल कर रही है। जो मैंने देखा है उसके हिसाब से मां और बेटी दोनों ने ही अपना वजन घटा लिया है। लेकिन डॉक्टर का कहना है कि जियाना रिकवर कर रही है।'
जियाना कर रही है राजीव सेन को मिस
राजीव ने वीडियो में आगे कहा, 'जब तक जियाना ठीक से खाना शुरू नहीं कर देती तब तक ये दिक्कत रहेगी। फिलहाल तो वह ठीक है। मैं उसके साथ खूब खेला हूं। सच कहूं तो मैंने उसकी आंखों से देखा कि वह अपने डैडी को बहुत मिस कर रही है। मैं भी उसे बहुत मिस करता हूं। दुर्भाग्यवश यह बहुत जरूरी ट्रिप थी, अब मैं अपने घर वापस आ गया हूं।'
अ
Next Story





