मनोरंजन

होली मनाते दिखे राजीव सेन और चारु असोपा, सारे गिले शिकवे भुला बेटी के लिए एक हुए

Neha Dani
19 March 2022 4:16 AM GMT
होली मनाते दिखे राजीव सेन और चारु असोपा, सारे गिले शिकवे भुला बेटी के लिए एक हुए
x
उन्होंने जियाना के साथ 'फूलों की होली' खेलते हुए तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इस दौरान राजीव उनके साथ नहीं थे।

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीन सेन और भाभी चारू असोपा बीते कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ महीनों से दोनों के बीच में कुछ अनबन चल रही थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया है कि चारू और राजीव के बीच बात इतनी आगे बढ़ गई है कि हो सकता है वो जल्द ही तलाक भी ले लें। हालांकि इन खबरों पर दोनों की चुप्पी साधे हुईं थी।

इन सबके बीच राजीव ने सभी का मुंह बंद करते हुए अपने इंस्टा पर चारू और बेटी जियाना संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल, 18 मार्च को रंगों के त्योहार वाले दिन चारू असोपा और राजीव ने बेटी जिनाया के साथ होली सेलिब्रेट की।

होली मनाते दिखे राजीव सेन और चारु असोपा, सारे गिले शिकवे भुला बेटी के लिए एक हुए


जियाना की ये पहली होली है ऐसे में कपल अपने सारे गिले शिकवे भुला बेटी के लिए एक हुआ और धूमधाम से रंगों के त्योहार को सेलिब्रेट किया।
तस्वीरों में कपल अपनी बेटी के साथ हंसता-खेलता और उसे प्यार करता दिखाई दिया है।
इन तस्वीरों को राजीव सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- जियाना की पहली होली अपने मम्मी और डैडी के साथ। सभी को होली की शुभकामनाएं .. प्यार और रोशनी।
इससे पहले चारु ने अपने मुंबई के घर में बेटी जियाना के साथ 'धुंड' पूजा मनाई। उन्होंने जियाना के साथ 'फूलों की होली' खेलते हुए तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इस दौरान राजीव उनके साथ नहीं थे।


Next Story