मनोरंजन

रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो'

jantaserishta.com
23 Nov 2026 10:00 AM IST
रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो
x
मुंबई: रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी रजत दलाल ने अभिनेता अविनाश मिश्रा पर निशाना साधा। ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के कथित ब्रेकअप और धोखा देने के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद के बीच रजत ने अविनाश को ईशा से दूर रहने की हिदायत दी है। रजत ईशा को अपनी छोटी बहन की तरह मानते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अविनाश को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
दरअसल, हाल ही में अविनाश एक क्लब में 'बेवफा निकली है तू' गाना गाते नजर आए थे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने इसे ईशा के साथ चल रहे विवाद से जोड़ना शुरू कर दिया। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए रजत ने वीडियो में कहा, ''मेरी सोशल मीडिया पेज चलाने वालों से एक छोटी-सी रिक्वेस्ट है। अगर आप कुछ भी पोस्ट करें, तो पहले उसकी सच्चाई पता कर लें और उसके बाद ही पोस्ट करें।''
इसके बाद रजत ने सीधे अविनाश पर निशाना साधते हुए कहा, ''मैंने उसे चार बार प्यार से समझाया है कि ईशा से दूर रहो। हमें फर्क नहीं पड़ता कि तुमने क्या किया। तुम अपना काम करते रहो और हमसे दूर रहो।''
रजत ने क्लब में अविनाश के गाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ''अब वह क्लब में गाना गा रहा है 'बेवफा निकली है तू'। आखिर कौन-सा प्रोपेगेंडा चलाना चाहते हो? क्या यह दिखाना चाहते हो कि तुम बहुत शरीफ हो और तुम्हारे साथ गलत हुआ है?''
उन्होंने आगे अविनाश को चेतावनी देते हुए कहा, ''भाई, सुधर जाओ। ऐसी चीजें पोस्ट मत करो कि लोग तुम पर थूकें। इतने मासूम और स्वीट मत बनो। यहां कोई डेंजरस स्टंट नहीं चल रहे हैं। यहां तुम्हें सेफ्टी नहीं मिलेगी। सब कुछ चला जाएगा। मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि ईशा से दूर रहो। अपनी इस तरह की हरकतें बंद करो और अपनी जिंदगी पर ध्यान दो। तुमने जो करना था, कर लिया। अब हमसे दूर रहो।''
रजत ने इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पेज और मीडिया रिपोर्ट्स पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार बिना सच्चाई जाने किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से खबरें चला दी जाती हैं। उन्होंने कहा, ''मीडिया वालों से भी रिक्वेस्ट है कि जिम्मेदारी से पोस्ट करें। पहले देखकर पता करें कि क्या सच है और क्या झूठ। किसी से गलती हो जाए तो समझ में आता है, लेकिन आप खबर बनाकर डाल देते हैं। कोई और स्टंट कर रहा है, तो किसी दूसरे का नाम क्यों डाल रहे हैं?''
अपने वीडियो के आखिर में रजत ने कहा, ''मैं इतनी कोशिश करता हूं कि शांत रहूं, प्यार से रहूं और पीस में रहूं। लेकिन कोई न कोई आकर उड़ता तीर ले लेता है।''
बता दें कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की नजदीकियां रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के दौरान बढ़ी थीं। शो में दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती नजर आई थी। बाद में दोनों ने नेशनल टेलीविजन पर भी अपने रिश्ते को लेकर इशारों में बात की थी। रजत दलाल भी इसी सीजन का हिस्सा थे और शो के दौरान उनकी ईशा के साथ अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। वह ईशा को अपनी छोटी बहन की तरह मानते हैं।
दोनों के रिश्ते को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब खबरें सामने आईं कि ईशा और अविनाश ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है और साथ की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। इसी बीच ईशा की मां का बताया जा रहा एक वॉइस नोट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अविनाश पर ईशा को धोखा देने के आरोप लगाए।
वहीं, ईशा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा था कि उन्होंने किसी पर भरोसा किया, लेकिन उसी इंसान ने उनकी पीठ में छुरा घोंप दिया। अगर उन्हें ज्यादा परेशान किया गया, तो वह नाम और सबूत सामने ला सकती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story