मनोरंजन
रजत बेदी की कार से घायल हुए व्यक्ति की अस्पताल में मौत, एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज
Rounak Dey
9 Sept 2021 7:08 AM IST

x
पुलिस ने बताया कि रजत ने ने राजेश को पास के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया और डीएन नगर पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी दी थी।
ऐक्टर रजत बेदी (Rajat Bedi) की कार से कथित तौर पर पैदल चल रहे जिस शख्स को टक्कर लगी थी, उसकी मौत हो गई है। मामला मुंबई के अंधेरी इलाके का है और शख्स टक्कर से घायल हुआ था। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि डीएन नगर थाने की पुलिस ने रजत बेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उन पर धारा 304-ए (लापरवाही के कारण मौत की वजह बनना) लगाई गई है। ऐक्टर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
दो दिनों से चल रहा था इलाज
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'दुर्घटना में घायल राजेश बौध नाम का व्यक्ति एक मजदूर था और कूपर अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिछले दो दिनों से उसका इलाज चल रहा था।'
रजत बेदी जा रहे थे घर
पुलिस के मुताबिक, अंधेरी में सोमवार की शाम को एक मंदिर के पास हादसा हुआ था। उस वक्त रजत बेदी अपने घर जा रहे थे। पैदल जा रहा राहगीर नशे की हालत में था और वह अचानक सड़क के बीच में आ गया और बेदी की कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि रजत ने ने राजेश को पास के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया और डीएन नगर पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी दी थी।
Next Story





