मनोरंजन

राजामौली की आरआरआर 1000 करोड़ के बेहद करीब, 14 दिनों में 969 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Neha Dani
8 April 2022 8:52 AM GMT
राजामौली की आरआरआर 1000 करोड़ के बेहद करीब, 14 दिनों में 969 करोड़ के पार पहुंची कमाई
x
हिंदी बेल्ट में जरसी भी मजबूत प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभर सकती है।

सएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने सिनेमाघरों में दो हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है। पहले हफ्ते में फिल्म के कलेक्शंस में जोरदार उछाल रहा, मगर दूसरा हफ्ता काफी धीमा गुजरा और कलेक्शंस सिंगल डिजिट में बने रहे। फिल्म के हिंदी वर्जन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है, वहीं सभी भाषाओं का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1000 करोड़ पर पहुंचने वाला है, जो तीसरे वीकेंड में मिलने की पूरी सम्भावना है।

25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आरआरआर ने 7 अप्रैल को चौदह दिन पूरे कर लिये। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार को लगभग 6 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ 14 दिनों का नेट कलेक्शन लगभग 209 करोड़ हो गया है। पहली अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच दूसरे हफ्ते में वीकेंड के बाद फिल्म के कलेक्शंस काफी प्रभावित हुए हैं।
दूसरे वीकेंड में आरआरआर ने शुक्रवार को 13.50 करोड़, शनिवार को 18 करोड़, रविवार को 20.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म के कलेक्शंस एकदम नीचे गिरे और दूसरे सोमवार को सिर्फ 7 करोड़ ही जमा कर सकी। वहीं, मंगलवार और बुधवार को क्रमश: 6.50 और 5.50 करोड़ बटोरे आरआरआर ने 200 करोड़ का पड़ाव बुधवार को रिलीज के 13वें दिन पार किया था। 25 मार्च से 31 मार्च तक आरआरआर ने पहले हफ्ते में 132.59 करोड़ जमा किये थे।
अब अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शंस की बात करें तो आरआरआर ने रिलीज के तीन दिनों में ही 500 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था और फिल्म अब 1000 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन की ओर बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक फिल्म लगभग 950 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड कर चुकी है।
आरआरआर के लिए तीसरे हफ्ते में अपने कलेक्शंस बढ़ाने का पूरा मौका है, क्योकि इस हफ्ते इसके सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है। द कश्मीर फाइल्स की रफ्तार पहले ही काफी धीमी हो चुकी है। मगर, चौथे हफ्ते में आरआरआर के सामने कन्नड़ सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 और हिंदी फिल्म जरसी की मजबूत चुनौतियां होंगी। केजीएफ 2 हिंदी में भी बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है। वहीं, हिंदी बेल्ट में जरसी भी मजबूत प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभर सकती है।
Next Story