खुलेंगे राज: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर कसेगा शिकंजा, ED फिर करेगी पूछताछ

नई दिल्ली. केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) और उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल (Leena Maria Paul) को कोर्ट में पेश करने के बाद हिरासत में ले लिया है. न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक ईडी की दिल्ली जोन की टीम अब इन दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद आगे की पूछताछ कर रही है. बता दें केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक आरोपी सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना मारिया के साथ करीबी संबंध होने के शक में फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandes ) से एक बार फिर जांच एजेंसी पूछताछ करने वाली है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





