मनोरंजन

Raj Kundra अश्लील फिल्म केस: गहना की गिरफ्तारी के बाद का व्हाट्सएप चैट आया सामने, पढ़े सब कुछ

jantaserishta.com
25 July 2021 1:53 PM IST
Raj Kundra अश्लील फिल्म केस: गहना की गिरफ्तारी के बाद का व्हाट्सएप चैट आया सामने, पढ़े सब कुछ
x

अश्लील फ‍िल्में बनाने और उन्हें ऐप पर अपलोड करने के आरोप में राज कुंद्रा के व्हाट्सएप ग्रुप से कई बातों का खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच पड़ताल में इस व्हाट्सएप ग्रुप से एक के बाद एक सीक्रेट्स खुलते जा रहे हैं. अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चैट्स में दो लोगों की पहचान की है. उनके बीच फंड्स रिलीज करने को लेकर बातें हुई थीं.

क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सएप चैट से केस के आरोपी अरविंद ठाकुर उर्फ यश ठाकुर की पहचान की है. यश के अलावा एक अन्य शख्स का नाम भी सामने आया है. उनके बीच हुई चैट 7 फरवरी की है, जब गहना वश‍िष्ठ गिरफ्तार हुईं थीं. उन दोनों के बीच केस में गहना की संलिप्तता और फंड्स आगे बढ़ाने को लेकर बातें हुई थी. चैट्स से लगता है कि गहना की गिरफ्तारी से वे डर गए थे. वे इस केस में अपना नाम नहीं आने के लिए गहना को जेल से निकलवाने की चर्चा कर रहे थे.
यश ठाकुर Nuefliks नाम का डिजिटल प्लेटफॉर्म चलाते थे. कुछ ऐसी है दोनों के बीच की व्हाट्सएप चैट.
7 फरवरी का चैट, जब गहना की गिफ्तारी की खबर आती है.
यश ठाकुर - गहना गिफ्तार हो गई है. मुझे 8 लाख रुपये चाहिए आज रात तक उसको छुड़वाने के लिए.
दूसरा शख्स (Unknown)- लेकिन बैंक से निकालेंगे कैसे? अभी उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है. आप बताओ क्या करूं?
यश ठाकुर - मीडिया ने न्यूज पब्लिश कर दी है, ये अब लंबा लफड़ा है.
दूसरा शख्स (Unknown)- Nuefliks का नाम आया क्या?
यश ठाकुर - "नहीं अब तक तो नहीं, पर वो कोर्ट में जाएगी तो सबका नाम बता देगी. HotShots, तुम्हारा (उमेश कामत का), Nuefliks" निकालना तो पड़ेगा उसको, वरना पता नहीं ये मुसीबत कहां मोड़ लेगी " लेकिन मेरा शक अभी भी यही है, तुम पता करो, जब गहना के पास Nuefliks का कोई प्रोजेक्ट था ही नहीं तो वो HotHit की कास्ट‍िंग के लिए जो पुलिस ने ट्रैप सेट किया था, उनको गहना क्यों रिप्लाई कर रही है. या तो गहना Hothit से linked है. अगर रोवा उर्फ यास्मीन खान ने तुम्हारा ( उमेश कामत) , गहना का ,मुकेश का नाम लिया होता तो पुलिस सिर्फ गहना के घर ही क्यों जाती.
कुछ देर बाद की बातचीत के बाद यश ठाकुर, गहना की गिफ्तारी की न्यूज लिंक्स पोस्ट करता है जिसपर उमेश कामत कहता है कि " मैं सोच रहा हूं कि एक महीने के लिए शिमला निकल जाऊं, वहीं शूट भी कर लूंगा"
यश ठाकुर - बेस्ट है, तुम सेफ रहोगे तो मेरे दिमाग मे भी शांति बनी रहती है.
दूसरा शख्स (Unknown)- मैं निकलता हूं फिर.
मालूम हो इस व्हाट्सएप ग्रुप का नाम 'H' अकाउंट है, जिसमें राज कुंद्रा समेत कुल पांच लोग शामिल थे. ये सभी लोग भी पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के इस बिजनेस में शामिल थे. अब तक जो चैटस सामने आई हैं उनमें राज कुंद्रा इस बिजनेस की मार्केटिंग, सेल्स और मॉडल्स की पेमेंट से जुड़े मसलों पर बात कर रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story