मनोरंजन

राज कुंद्रा फिर गायब: मंदिर में की थी तांत्रिक पूजा, शिल्पा शेट्टी से पूछा गया सवाल

jantaserishta.com
11 Nov 2021 5:45 PM IST
राज कुंद्रा फिर गायब: मंदिर में की थी तांत्रिक पूजा, शिल्पा शेट्टी से पूछा गया सवाल
x

नई दिल्ली: शिल्पा शेट्टी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. शिल्पा जितना मीडिया की नजरों से दूर रहने की कोशिश कर रही हैं, उतना ही पैपराजी उनके पीछे चली आती है. शिल्पा शेट्टी, हिमाचल प्रदेश में अपने पति राज कुंद्रा के साथ देखा गया था. दोनों ने हिमाचल प्रदेश के मां चामुंडा देवी मंदिर में दर्शन किए थे.

फैंस ने पूछा- कहां हैं राज?
शिल्पा और ने चामुंडा देवी के मंदिर में तांत्रिक पूजा की थी. अब शिल्पा मुंबई वापस आ गई हैं. पूजा में भले ही राज कुंद्रा, शिल्पा के साथ नजर आए थे, लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर वह गायब थे. एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने शिल्पा से फोटो लेने के लिए कहा तो उन्होंने जवाब दिया, 'ले लो भाई.'
शिल्पा शेट्टी का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिल्पा ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने शिल्पा से पूछा कि राज कुंद्रा कहां हैं? धर्मशाला से शिल्पा ने फोटोज भी शेयर की थीं. इन फोटो में भी राज कुंद्रा नजर नहीं आ रहे थे. इस ट्रिप पर शिल्पा के बच्चे समीशा और विआन भी मौजूद थे.
9 नवंबर को राज कुंद्रा को जेल से बाहर आने के बाद पहली बार पब्लिक में देखा गया था. राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में उन्हें जेल बेझा गया था. जमानत मिलने के बाद राज कुंद्रा मीडिया की नजरों से दूरी बनाए हुए हैं. इस महीने की शुरुआत में राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल को भी डिलीट कर दिया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story