मनोरंजन
राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर को फिर हुआ प्यार, वैलेंटाइन डे पर शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
Rounak Dey
16 Feb 2023 10:44 AM IST

x
इसके अलावा वो ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘जज्बा’ में भी नजर आ चुकी हैं।
बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर के बेटे और एक्टर प्रतीक बब्बर भले ही इन दिनों फिल्मी दुनिया में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं। वहीं, वैलेंटाइन डे के मौके पर एक्टर ने फैंस को एक सरप्राइज दिया। प्रतीक ने अपने सीक्रेट रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर प्यार का इज़हार किया। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रतीक बब्बर ने एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी संग दो फोटोज शेयर कीं, जिसमें से पहली फोटो में प्रतीक और प्रिया एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं। इस दौरान कपल की बैक नजर आ रही। वहीं दूसरी फोटो में दोनों अपने हाथों पर बना 'पी और बी' का टैटू बनवाए दिख रहे है। प्रतीक ने ये टैटू अपनी उंगलियों पर और प्रिया ने कॉलर बोन के पास बनवाया है।
बता दें, प्रतीक बब्बर इससे पहले भी प्यार में पड़ चुके हैं। साल 2019 में एक्टर ने बसपा पार्टी के लीडर पवन की बेटी सान्या सागर से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। वहीं सान्या से अलग होने के बाद अब प्रतीक प्रिया के प्यार में हैं। प्रिया से उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों एक दूजे के प्यार में पड़ गए।
वहीं, प्रिया बनर्जी की बात करें तो एक्ट्रेस ने साउथ फिल्म 'किस' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'जज्बा' में भी नजर आ चुकी हैं।
Next Story





