मनोरंजन

ट्रेंड में हैं राज अनादकत का पहला गाना 'सॉरी सॉरी', मिले इतने लाख व्यूज

Rani Sahu
4 Aug 2022 4:47 PM GMT
ट्रेंड में हैं राज अनादकत का पहला गाना सॉरी सॉरी, मिले इतने लाख व्यूज
x
ट्रेंड में हैं राज अनादकत का पहला गाना ‘सॉरी सॉरी’

मुंबई : लोकप्रिय (Popular) टीवी शो (TV Show) 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के एक्टर राज अनादकत उर्फ टप्पू का पहला गाना 'सॉरी सॉरी' 3 अगस्त को यूनाइटेड व्हाइट फ्लैग के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। फैंस को उनका ये गाना काफी पसंद आ रहा हैं। उनके इस वीडियो सॉन्ग में उनके साथ एक्ट्रेस कनिका मान भी नजर आ रही हैं। इस गाने से राज अनादकत के साथ-साथ कनिका मान भी पहली बार हिंदी वीडियो म्यूजिक का हिस्सा बनी हैं। इस गाने को रामजी गुलाटी ने अपनी आवाज दी है और उन्होंने ही इसे कंपोज भी किया हैं। इस गाने को अब तक 25 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं 114 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया हैं। खबरों के मुताबिक राज अनादकत ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को छोड़ दिया हैं। अब वह म्यूजिक करियर में एंट्री कर चुके हैं।



Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story