मनोरंजन
टोपलेस फोटोशूट को लेकर राइमा सेन का बड़ा बयान! बोली- मैं शर्मीली इंसान नहीं, इससे भी ज्यादा बोल्ड फोटोशूट किए...
Shubhra Nandy
25 May 2021 9:01 AM IST

x
बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा राइमा सेन ने हाल ही में अपना बोल्ड फोटोशूट करवाया। उनका यह टोपलेस फोटोशूट था।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा राइमा सेन ने हाल ही में अपना बोल्ड फोटोशूट करवाया। उनका यह टोपलेस फोटोशूट था। जिसकी वजह से राइमा सेन ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। अब अपने इस टोपलेस फोटोशूट को लेकर खुद अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने इस फोटोशूट को लेकर ऐसी बात बोली है जिसका काफी चर्चा हो रही है।
राइमा सेन ने अपने टोपलेस फोटोशूट को लेकर कहा है कि उन्होंने इससे भी ज्यादा बोल्ड फोटोशूट किया है। वह इस तरह से फोटोशूट करवाने में जरी शर्म महसूस नहीं करती हैं। इस बात को राइमा सेन ने अपने इंटरव्यू में कहा है। राइमा सेन ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने टोपलेस फोटोशूट के अलावा अपनी सुपरनेचुरल क्राइम वेब सीरीज द लास्ट आवर को लेकर बात की है।
राइमा सेन ने अपने फोटोशूट को लेकर कहा है, 'मैं वास्तव में उन तस्वीरों को शूट करने में बहुत सहज थी। वह बोल्ड नहीं थे (जोर देते हैं)। साथ ही, मैं कोई शर्मीली इंसान नहीं हूं'। राइमा सेन ने यह भी बताया है कि उन्होंने अपना यह टोपलेस फोटोशूट लॉकडाउन के कारण घर की छत पर करवाया है। अभिनेत्री ने कहा, '16 मई को लॉकडाउन शुरू हो गया था। हमने इसके 15 मई को शूट किया है'।
राइमा सेन इस समय कोलकाता में हैं। उनका कहना है कि इन तस्वीरों से कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैंने इससे भी ज्यादा बोल्ड फोटोशूट किए हैं।' आपको बता दें कि राइमा सेन ने हाल ही में अपना टोपलेस बोल्ड फोटोशूट करवाया है। अपने इस फोटोशूट की तस्वीरों को राइमा सेन ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। अपनी तीन टोपलेस तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा था।
राइमा सेन का यह फोटोशूट फोटोग्राफर तथागत घोष ने किया था। तस्वीरों में अभिनेत्री टोपलेस दिखाई दे रही था। सोशल मीडिया पर राइमा सेन की यह सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि राइमा सेन हिंदी के साथ बंगाली सिनेमा में काफी सक्रिय रही हैं।
Next Story





