क्रूज पर छापा: NCB ऑफिसर समीर वानखेड़े ने अंजाम दिया सीक्रेट ऑपरेशन, नाम से कांपता है बॉलीवुड, जानें इनके बारे में...

मुंबई. बॉलीवुड की दुनिया में एक बार फिर हलचल मच गई है और इसकी वजह हैं नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारी समीर वानखेड़े ( Sameer Wankhede). भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी वानखेड़े ही वह अधिकारी थे, जिन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ड्रग्स की साजिश की जांच की थी और अब वह एक बार फिर मुंबई में एक क्रूज शिप पर छापेमारी को लेकर चर्चा में हैं जहां बॉलीवुड फिर से कटघरे में है. संयोग से वानखेड़े का एक विशेष बॉलीवुड कनेक्शन भी है. उन्होंने लोकप्रिय मराठी अभिनेत्री क्रांति रेडकर से शादी की है. रेडकर ने साल 2003 की फिल्म गंगाजल में अभिनेता अजय देवगन के साथ काम किया है. वानखेड़े और क्रांति ने मार्च 2017 में शादी की थी. वानखेड़े साल 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





