रेड 2 ने पकड़ी रफ्तार, 31वें दिन की कमाई देख हैरान होंगे Ajay Devgan

New Delhi.नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह एक्शन से लेकर कॉमेडी तक सभी रोल बखूबी निभाना जानते हैं। सिनेमा प्रेमी बी टाउन में उनकी फ्रेंचाइजी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों एक्टर रेड के सीक्वल रेड 2 को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म कमाई के मामले में इस साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। सवाल यह उठता है कि 31वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। 1 मई को अजय देवगन अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2 लेकर सिनेमाघरों में पहुंचे। इससे पहले वह आजाद में नजर आए थे, जिसमें राशा थडानी और अमन देवगन ने डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन ओटीटी पर इसे दर्शकों का प्यार मिला।
खैर, उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। अंग्रेजी फिल्मों को छोड़कर कोई भी बॉलीवुड फिल्म रेड 2 की रफ्तार को धीमा नहीं कर पा रही है।रेड 2 का 31वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनअजय देवगन की रेड 2 ने भारत में ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों से ज्यादा है। इसके साथ ही इसने बहुत जल्द 100 करोड़ क्लब में शामिल होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ की कमाई की। इसके बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 40.6 करोड़ की कमाई की। वहीं, तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 20.5 करोड़ तक पहुंच गई। चौथे हफ्ते में रफ्तार थोड़ी धीमी रही, लेकिन फिर भी फिल्म ने 8.25 करोड़ की कमाई की।





