मनोरंजन

Raid 2 Day 32: नहीं मानेगा पटनायक! 32वें दिन अजय देवगन की फिल्म ने किया जोरदार कमबैक

Ashish verma
1 Jun 2025 9:12 PM IST
Raid 2 Day 32: नहीं मानेगा पटनायक! 32वें दिन अजय देवगन  की फिल्म ने किया जोरदार कमबैक
x
32वें दिन अजय देवगन की फिल्म ने किया जोरदार कमबैक

New Delhi.नई दिल्ली. अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की फिल्म रेड 2 अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है. दर्शकों का प्यार और अजय देवगन की फिल्मों का क्रेज ही है कि फिल्म अपने 32वें दिन भी नई रिलीज हुई फिल्मों को टक्कर दे रही है. वीकेंड पर फिल्म को जबरदस्त उछाल मिला. इस क्राइम थ्रिलर ने सिनेमाघरों में आधिकारिक तौर पर एक महीना पूरा कर लिया है. आने वाले दिनों में इसका मुकाबला इस फिल्म से होगा

लेकिन आने वाले हफ्ते में फिल्म को एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ने वाला है. ठीक 5 दिन बाद तूफान आने वाला है क्योंकि हाउसफुल 5 रिलीज होने वाली है. बड़ी स्टार कास्ट और कॉमेडी थ्रिलर की वजह से उम्मीद है कि फिल्म आते ही टिकट खिड़की पर छा जाएगी.


Next Story