मनोरंजन
Rahul Vaidya ने Anushka Sen के साथ गाया रोमांटिक गाना, बोले- 'लुट गए हम तो पहली मुलाकात में...'
Shubhra Nandy
13 May 2021 9:08 AM IST

x
राहुल वैद्य और अनुष्का सेन जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) में नजर आने वाले हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| राहुल वैद्य और अनुष्का सेन जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) में नजर आने वाले हैं। सभी कंटेस्टेंट्स के के साथ-साथ अनुष्का सेन (Anushka Sen) और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) भी केपटाउन पहुंच चुके हैं। बीते ही दिनों राहुल और अनुष्का की कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसे वायरल होने में जरा भी देरी नहीं लगी थी। राहुल वैद्य और अनुष्का सेन की इन तस्वीरों को देखने के बाद हर कोई उनके लिए 'New BFF in town' कह रहा है। अब तो राहुल वैद्य ने कुछ ऐसा कर दिया है कि उनकी लेडीलव दिशा परमार को थोड़ी जलन हो सकती है। राहुल वैद्य ने अनुष्का सेन के साथ एक रोमांटिक गाना गाया है, जोकि सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।
Next Story





