मनोरंजन

राहुल वैद्य ने GF दिशा परमार को टीवी पर किया प्रपोज, तो मां ने दिया ऐसा रिएक्शन...

Shubhra Nandy
12 Nov 2020 10:41 AM IST
राहुल वैद्य ने GF दिशा परमार को टीवी पर किया प्रपोज, तो मां ने दिया ऐसा रिएक्शन...
x
बिग बॉस के घर में लगातार कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता रहता है। 14वें सीज़न में राहुल वैद्य ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बिग बॉस के घर में लगातार कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता रहता है। 14वें सीज़न में राहुल वैद्य ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने ना सिर्फ अच्छा गेम खेला है, बल्कि नेशनल टेलीविजन पर ही शादी के प्रपोजल भी रखा है। उन्होंने दिखाए गए लेटेस्ट एपिसोड में अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के बारे में सबको बताया और शादी के लिए प्रोपज किया।

राहुल के इस कदम से बिग बॉस फैन हैरान हो गए। ठीक ऐसी ही प्रतिक्रिया उनकी मां की भी है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया से हुई बातचीत में उन्होंने बताया -'मैं उनके लिए खु़श हूं। उसने अचानक से प्रोपज करके मुझे हैरानी में डाल दिया। लेकिन मुझे खु़शी है कि वह लड़की दिशा है। वह हद क्यूट गर्ल है। बाकी मैं उस पर टिप्पणी नहीं कर सकती हूं। वह केवल इस बात पर टिप्पणी कर सकता है। जब वह आएगा और हम बैठेंगे और परिवार के रूप में बात करेंगे।'

बात दें, राहुल ने सबके सामने दिशा परमार को प्रपोज किया। शो में दिखाया गया कि राहुल वैद्य घरवालों को बताते है कि उन्हें दिशा परमार नाम की लड़की से प्यार है। और वह उसके जन्मदिन पर उसे अनोखे अंदाज में प्रपोज करते हैं। घरवाले भी उनका साथ देते हैं। राहुल अपनी टी-शर्ट पर दिशा को जन्मदिन की बधाई देते हुए शादी का प्रस्ताव देते हैं। साथ ही वह दिशा से यह भी कहते हैं कि उनका जो भी जवाब है वह उन्हें बताए। अब फैंस को दिशा के जवाब का इंतज़ार है।

इसके अलावा घर में इस वक्त एजाज़ ख़ान लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी लड़ाई इस बार अभिनव शुक्ला से हुई है। घर में कैप्टन बनने के लिए डांस की कंपटिशन चल रहा था। एजाज ख़ान लेटकर डांस कर रहे थे। वहीं, अभिनव इस पर सवाल उठाते हैं। एजाज़ का कहना है कि वह नागिन डांस कर रहे थे। इस बात पर दोनों की जबरदस्त लड़ाई भी होती है। अब देखना है कि आगे क्या होता है?


Next Story