मनोरंजन
KKK 11 के सेट पर Disha Parmar को पल-पल मिस कर रहा Rahul Vaidya, शेयर किया PHOTO
Shubhra Nandy
29 May 2021 12:00 PM IST

x
'बिग बॉस 14' के घर से बाहर आने के बाद से ही राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) के सितारे बुलंदी पर हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'बिग बॉस 14' के घर से बाहर आने के बाद से ही राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) के सितारे बुलंदी पर हैं। 'बिग बॉस 14' से बाहर आने के बाद राहुल वैद्य एक के बाद एक अपने गाने रिलीज कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ राहुल वैद्य 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग भी कर रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग करने के लिए इन दिनों राहुल वैद्य केपटाउन पहुंचे हुए हैं। केपटाउन में राहुल वैद्य का हर एक दिन बहुत भारी कट रहा है।
राहुल वैद्य को अब अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार (Disha Parmar) की याद सताने लगी है। इस बात का खुलासा खुद राहुल वैद्य ने किया है। काम की वजह से राहुल वैद्य, दिशा परमार से मिल नहीं पा रहे हैं। कुछ समय पहले ही राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर दिशा परमार की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राहुल वैद्य, दिशा परमार को किस करते नजर आ रहे हैं।
इन शानदार तस्वीरों को शेयर करते हुए राहुल वैद्य ने लिखा, मिस यू...। राहुल वैद्य के इस कैप्शन से साफ पता चल रहा है कि उनको दिशा परमार की कितनी याद आ रही है। तस्वीर में राहुल वैद्य, दिशा परमार के साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं। राहुल वैद्य, दिशा परमार पर प्यार लुटा रहे हैं। ऐसे में राहुल वैद्य को अपने पुराने दिन काफी याद आ रहे हैं।
राहुल वैद्य की तरह ही दिशा परमार भी अपने बॉयफ्रेंड को बहुत याद करती हैं। राहुल वैद्य की पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिखा परमार ने इस बात का खुलासा किया है। दिशा परमार ने लिखा कि वो राहुल वैद्य को उनसे भी ज्यादा याद कर रही हैं। दिशा परमार अक्सर राहुल वैद्य की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
देखें राहुल वैद्य की पोस्ट-
कुछ समय पहले ही दिशा परमार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की शिकार हो गई हैं। इस ट्रोलिंग की वजह बनी थी दिशा परमार की नई तस्वीरें...। इन नई तस्वीरों में दिशा परमार रेड कलर का आई मेकअप लगाए नजर आई थीं। जिसके बाद फैंस ने दिशा परमार की जमकर लताड़ लगाई थी।
Next Story





