मनोरंजन
पत्नी दिशा संग मालदीव रवाना हुए राहुल वैद्य, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
Rounak Dey
22 Sept 2021 11:32 AM IST

x
शो में दिशा और नकुल की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं राहुल, खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आए.
राहुल वैद्य और दिशा परमार टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों ने इसी साल जुलाई में लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की. शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.
शादी के बाद राहुल और दिशा हनीमून पर नहीं गए थे क्योंकि दोनों अपने-अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा कर रहे थे. लेकिन अब दोनों साथ में घूमने निकले हैं.
दरअसल, बुधवार को दिशा और राहुल एयरपोर्ट पर स्पॉट किे गए. इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आए. साथ में दोनों काफी क्यूट लग रहे थे.
हालांकि अभी ये नहीं पता चल पाया है कि दिशा और राहुल घूमने कहां जा रहे हैं, लेकिन हो सकता है कि दोनों अब अपना हीनमून एंजॉय करें.
दिशा और राहुल ने हाल ही में शादी के बाद पहली बार गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट की. बता दें कि दिशा इन दिनों शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नजर आ रही हैं. शो में दिशा और नकुल की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं राहुल, खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आए.
Next Story





