मनोरंजन
Khatron Ke Khiladi के शूटिंग में जाने से पहले राहुल वैद्य को मिला गिफ्ट
Shubhra Nandy
3 May 2021 11:27 AM IST

x
बिग बॉस (Bigg Boss) फेम सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) अपकमिंग रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 (Khatron Ke Khiladi) में काम करते नजर आएंगे.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बिग बॉस (Bigg Boss) फेम सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) अपकमिंग रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 (Khatron Ke Khiladi) में काम करते नजर आएंगे. शो की शूटिंग केप टाउन में होगी और राहुल जल्द ही इस खूबसूरत लोकेशन के लिए रवाना होंगे. शूटिंग के लिए रवाना होने से पहले राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) को उनकी गर्लफ्रेंड दिशा परमार (Disha Parmar) ने एक खूबसूरत तोहफा दिया है जिसकी वीडियो एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है.
ऐसा था राहुल वैद्य का रिएक्शन
दिशा ने राहुल को एक लग्जरी वॉच तोहफे में दी है जिसकी कीमत भारतीय मुद्रा में तकरीबन ₹71,220 है. राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वो वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गर्लफ्रेंड दिशा के सामने उनके द्वारा दिया गया तोहफा खोल रहे हैं. वीडियो में राहुल पहले घड़ी के बॉक्स को खोलते हैं और फिर अपना गिफ्ट देखकर बहुत एक्साइटेड होकर चिल्ला पड़ते हैं.
दिशा ने बांधी राहुल की कलाई पर घड़ीं
दिशा (Disha Parmar) कहती हैं कि इसके भीतर एक लेटर होना चाहिए था. जिसके बाद राहुल मजाक में कहते हैं कि ये तो प्राइज टैग लग रहा है. तुम कैसा गिफ्ट दे रही हो. क्या तुम चाहती हो कि मैं प्राइज टैग देखूं. हालांकि बाद में राहुल दिशा से कहते हैं कि थैंक्यू बेबी. ये बहुत कूल लग रही है. दिशा खुद राहुल की कलाई पर वो घड़ी बांधती हैं और सिंगर इसे कैमरा में दिखाते हैं.
लेटर में दिशा ने लिखी ये बात
दिशा बाद में उस लेटर को पढ़ती हैं जो उन्होंने घड़ी के साथ राहुल को दिया था. 'अलग होने से पहले एक तोहफा क्योंकि तुम एक और एडवेंचरस जर्नी पर जा रहे हो. और जाहिर तौर पर तुम रॉक कर दोगे. लव यू सो मच. दिशा परमार.' बता दें कि राहुल वैद्य ने बिग बॉस के घर में रहते हुए दिशा परमार को प्रपोज किया था. तब उनकी गर्लफ्रेंड घर के बाहर थीं.
Next Story





