मनोरंजन

राघव-परिणीति की सगाई में इन दिग्गजों का लगा जमावड़ा

HARRY
15 May 2023 2:23 PM GMT
राघव-परिणीति की सगाई में इन दिग्गजों का लगा जमावड़ा
x
बड़ी बड़ी हस्तियां हुए शामिल

Raghav-Parineeti: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई के लेटेस्ट फोटो सामने आ गए हैं। दिल्ली के इंडिया गेट सर्कल के समीप स्थित कपूरथला हाउस में राघव और परिणीति की सगाई हो रही है, जिसमें कई नेता और कलाकार शामिल होने आ रहे हैं। राघव चड्ढा ने अपनी सगाई की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं।

ये दिग्गज हुए शामिल

आपको बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पहुंचे। इस सगाई समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपनी पत्नी के साथ शिरकत की।

अपनी बहन की सगाई के लिए ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी आज सुबह ही दिल्ली आईं हैं। परिणीति और राघव का सगाई में मीका सिंह भी नजर आए। राघव चड्ढा की सगाई में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल भी पहुंचे.साथ में उनकी पत्नी भी नजर आईं। परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी पहुंचे हैं।

Next Story