मनोरंजन

Radhika: राधिका का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, भाभी श्लोका ने यूं लुटाया प्यार

Bharti Sahu 2
15 July 2024 6:57 AM IST
Radhika: राधिका का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, भाभी श्लोका ने यूं लुटाया प्यार
x
Radhika: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शुक्रवार 12 जुलाई को अनंत ने राधिका को अपनी दुल्हनिया बना लिया। कपल की वेडिंग इतनी लैविश थी कि ये महाराजाओं के ठाठ जैसी याद दिला रही थी। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी शादी के बाद पहली बार एक साथ एंटीलिया पहुंचे तो किस तरह उनका भव्य स्वागत हुआ।अंबानी फैमिली ने अपनी नई नवेली छोटी बहुत का स्वागत ढोल-नगाड़े, फूलों की बारिश के साथ जयकारे लगाते हुए स्वागर किया। राधिका के गृह प्रवेश के दौरान उनके ऊपर गुलाब के फूलों की बारिश हुई। वहीं आकाश और श्लोका ने न्यूली वेड कपल के माथे पर तिलक लगाया और उनका स्वागत किया, जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने भैया-भाभी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्लोका मेहता ने देवरानी राधिका मर्चेंट को गले लगाया और उनपर प्यार लुटाया। देवरानी के लिए जेठानी का ये प्यार इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
Next Story