मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती है कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया, आइये जाने इनके बारे में

jantaserishta.com
25 May 2021 1:48 PM IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती है कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया, आइये जाने इनके बारे में
x

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया अपनी फैशनेबल पर्सनैलिटी और गॉर्जियस लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं. कहना गलत नहीं होगा कि राबिया का ये ग्लैमरस अंदाज बॉलीवुड हीरोइनों को टक्कर देता है. राबिया सोशल मीडिया पर अपने स्टनिंग लुक्स की वजह से छाई रहती हैं.

राबिया को फैशन में काफी दिलचस्पी है. वे मास्टर्स इन फैशन एंड डिजाइन भी कर रही हैं. राबिया का एक भाई भी है करण सिद्धू. राबिया अपने परिवार में सभी की लाडली हैं. राबिया के फोटोशूट उनके फैंस के बीच वायरल रहते हैं. राबिया इंस्टा पर अपनी फैमिली संग भी फोटोज शेयर करती हैं. ग्लैमर के साथ साथ राबिया की फोटोज में उनका स्वैग देखते ही बनता है. राबिया को घूमने फिरने का भी बेहद शौक है, जो कि उनकी इंस्टा प्रोफाइल से साफ नजर आता है. वेस्टर्न हो या इंडियन राबिया सिद्धू का अंदाज हर आउटफिट में स्टनिंग होता है.
राबिया अपने पिता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कपिल शर्मा शो में भी गेस्ट बनकर आ चुकी हैं. सेट पर खूब हंसी के ठहाके लगे थे. राबिया सेट पर रेड लॉन्ग ड्रेस में पहुंची थीं. जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं. शो पर राबिया ने बताया था कि मैं पापा के बेहद करीब हूं. उनके कमरे में सिर्फ मुझे जाने की परमिशन है. ऐसे में जब वो मेडिटेशन कर रहे होते हैं तब मैं उनके पर्स से क्रेडिट कार्ड निकालती हूं और शॉ‍पिंग के बाद वापस रख देती हूं. बेटी की इन शरारतों को सुनकर शो पर सिद्धू भी हंसने लगे थे.
बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों की तरह राबिया भी एक पॉपुलर स्टारकिड हैं, जो कि सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं. राबिया के इंस्टा पर 55.2k फॉलोअर्स हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story