मनोरंजन

R Rajesh का Driver Song रिलीज

Nilmani Pal
19 Dec 2025 12:19 PM IST
R Rajesh का Driver Song रिलीज
x

सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने वाले ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी ने अपने काम और ईमानदारी से यह साबित किया है कि मेहनत और लगन से किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। इसी कड़ी में Driver Song का पूरा वीडियो रिलीज हो गया है, गाना वाला चैनल पर R Rajesh का सुपरहिट अंदाज देखने को मिल रहा है।

आपको बता दें कि झारखंड के रामगढ़ के रहने वाले राजेश ने अपने पिता के ट्रक व्यवसाय को संभालते हुए अपने परिवार का पेट पालने की जिम्मेदारी उठाई। लेकिन उन्होंने सिर्फ अपनी मेहनत से ही नहीं बल्कि अपने हुनर और जुनून से भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

राजेश ने ट्रक चलाने के साथ-साथ खाने बनाने और यात्रा करने में भी अपनी रुचि दिखाई, जो बाद में उनके यूट्यूब चैनल “R Rajesh Vlogs” का आधार बना। वही गानावाला यूट्यूब चैनल में जल्द ही R Rajesh Vlogs एक नायक के रूप में गाना एल्बम बनकर लॉन्च होने वाला है।

राजेश का जीवन यह उदाहरण है कि किसी भी काम में ईमानदारी और मेहनत के बिना सफलता संभव नहीं। उन्होंने यह साबित किया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही उपयोग और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण से परिवार और समाज दोनों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। “R Rajesh Vlogs” केवल एक यूट्यूब चैनल नहीं बल्कि मेहनत, ईमानदारी और परिवार की एकता का प्रतीक बन गया है। राजेश रवानी ने अपने व्लॉग के माध्यम से यह दिखाया है कि सफलता केवल पैसों या प्रसिद्धि में नहीं बल्कि ईमानदारी और सही प्रयास में निहित होती है। उनके वीडियो लाखों लोगों तक पहुंचते हैं, और उनकी ईमानदारी, मेहनत और सरल जीवन शैली उन्हें विशेष बनाती है। आज राजेश व्लॉग की लोकप्रियता उनकी लगन, पारिवारिक समर्थन और ईमानदार प्रयासों का परिणाम है, जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।


Next Story