मनोरंजन

थलपति विजय की 'जना नायकन' की लीक पर आर. माधवन ने जताया दुख, फैंस से की खास अपील

jantaserishta.com
13 April 2026 8:23 AM IST
थलपति विजय की जना नायकन की लीक पर आर. माधवन ने जताया दुख, फैंस से की खास अपील
x
मुंबई: थलपति विजय की आगामी राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायकन' रिलीज से पहले लीक को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में विजय के एंट्री सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और साउथ सिनेमा के सभी स्टार लगभग इसका विरोध कर चुके हैं, लेकिन अब 'धुरंधर' में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले आर. माधवन ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कही है।
मणिरत्नम की तमिल फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाले आर. माधवन भले ही हिंदी सिनेमा में बड़ा नाम कमा चुके हैं लेकिन उनकी जड़ें आज भी दक्षिण सिनेमा से जुड़ी हैं। अब उन्होंने साउथ सिनेमा में रिलीज से पहले लीक हो रही या फिर रिलीज के बाद पाइरेसी की शिकार हो रही फिल्मों को लेकर दुख जताया है। अभिनेता ने सूर्या शिवकुमार के ट्वीट को रीट्वीट किया है और उनके ट्वीट का समर्थन भी किया है।
अभिनेता ने लिखा, "मैं पूरी तरह सहमत हूं, और यह बेहद दुखद और चिंताजनक है। लोग इस तरह की हरकतें करके कैसे बच निकलते हैं? कृपया इस फिल्म में शामिल सभी लोगों की मेहनत का सम्मान करें। कृपया इसे पायरेटेड प्लेटफॉर्म पर देखने से बचें।"
इससे पहले सूर्या शिवकुमार ने 'जना नायकन' के सपोर्ट में ट्वीट कर लिखा है कि लोग ऐसी वीडियो को न तो देखें और न ही शेयर करें। उन्होंने लिखा, "दिल दहला देने वाला और अन्यायपूर्ण। पूरी टीम का जुनून इस तरह बर्बाद हो गया। मैं आप सभी से ईमानदारी से निवेदन करता हूं, कृपया इस फिल्म को न देखें, न शेयर करें और न ही यहां इस पर चर्चा करें। उनके काम का सम्मान करें। मैं अपने दोस्तों के साथ खड़ा हूं और इस कृत्य की निंदा करता हूं।"
बता दें कि विजय की 'जना नायकन' लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही है क्योंकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को कुछ कारणों से सर्टिफिकेट नहीं दिया है। हालांकि, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के सीन्स के लीक होने को अफवाह बताया है। वहीं, दक्षिण सिनेमा मिलकर फिल्म मेकर्स के सपोर्ट में खड़ा है और फिल्म एसोसिएशन से इस कार्य में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story