मनोरंजन

‘कोविड-19 वैक्सीन पर सवाल उठाना गलत’, सीएम सिद्धारमैया के बयान पर बोलीं किरण मजूमदार शॉ

jantaserishta.com
3 July 2025 10:40 AM IST
‘कोविड-19 वैक्सीन पर सवाल उठाना गलत’, सीएम सिद्धारमैया के बयान पर बोलीं किरण मजूमदार शॉ
x
नई दिल्ली: आईसीएमआर और एम्स के अध्ययनों ने साफ कर दिया है कि कोविड वैक्सीन और अचानक मौत में कोई संबंध नहीं हैं। इस अध्ययन को लेकर बायोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ का बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह कहना कि इन वैक्सीन को ‘जल्दबाजी’ में मंजूर किया गया, तथ्यात्मक रूप से गलत है।
बायोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की एक पोस्ट को री-पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "भारत में विकसित कोविड-19 वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) के तहत मंजूरी दी गई थी, जिसमें वैश्विक मानकों के अनुरूप सुरक्षा और प्रभावकारिता के लिए कठोर प्रोटोकॉल का पालन किया गया। यह कहना कि इन वैक्सीन को ‘जल्दबाजी’ में मंजूर किया गया, तथ्यात्मक रूप से गलत है और जनता के बीच गलत जानकारी फैलाता है।"
किरण मजूमदार ने वैक्सीन से होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "इन वैक्सीन ने लाखों लोगों की जान बचाई है, और सभी वैक्सीन की तरह बहुत कम लोगों में साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हमें वैक्सीन के विकास के पीछे विज्ञान और तथ्यों पर आधारित प्रक्रिया को समझना चाहिए, न कि बाद में दोषारोपण करना चाहिए।"
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पोस्ट में लिखा था, "पिछले एक महीने में सिर्फ हासन जिले में ही दिल के दौरे से 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है। इन मौतों के सटीक कारणों का पता लगाने और समाधान खोजने के लिए, जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवास्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. रविंद्रनाथ के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ समिति बनाई गई है, जिसे 10 दिनों के भीतर अध्ययन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।"
उन्होंने आगे कहा, "इसी समिति को फरवरी में राज्य में युवाओं में अचानक होने वाली मौतों के कारणों और कोविड वैक्सीन के संभावित दुष्प्रभावों की गहन जांच करने का आदेश दिया गया था। इसके तहत हृदय रोगियों की जांच और विश्लेषण की प्रक्रिया भी जारी है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story