मनोरंजन

Pushpa Part – 2 : पुष्पा की श्रीवल्ली को फिल्म में देगी ये हसीना टक्कर, विजय सेतुपति के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करते दिखेंगी

Neha Dani
7 Aug 2022 7:00 AM GMT
Pushpa Part – 2 : पुष्पा की श्रीवल्ली को फिल्म में देगी ये हसीना टक्कर, विजय सेतुपति के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करते दिखेंगी
x
वहीं, फहाद फासिल फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार के लिए मुश्किलें बढ़ाते दिखेंगे।

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और नेशनल क्रश के नाम से जाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर कई खबरें सामने आ रही है।सुनने में आया है कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 में फहाद फासिल के अलावा एक और खतरनाक विलेन की एंट्री होने वाली हैं। आज हम अपने इस रिपोर्ट में बताएंगे कुछ खास बातें। इस फिल्म में दूसरे विलेन के रोल में तमिल फिल्मों के धांसू अभिनेता विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विजय सेतुपति खूब एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाले हैं। विजय सेतुपति साउथ सिनेमा के एक दमदार सितारे हैं। जो मास्टर और विक्रम जैसी फिल्मों के चलते हिंदी दर्शकों का भी दिल जीत चुके हैं।


विजय सेतुपति के किरदार के लिए साउथ सिनेमा की एक लीडिंग एक्ट्रेस को भी चुना गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज द फैमिली मैन की लीडिंग लेडी सुची उर्फ तमिल स्टार प्रियामणि को फिल्म पुष्पा 2 के लिए फाइनल किया गया है। इस फिल्म में विजय सेतुपति की पत्नी के किरदार में नजर आने वाली हैं। जिसके बाद इस फिल्म का बज अब सांतवे आसमान पर पहुंचता दिख रहा है।विजय सेतुपति के साथ प्रियामणि की एंट्री होती है तो ये फैंस के लिए डबल ट्रीट होगी। दरअसल, दोनों ही तमिल सिनेमा के दमदार सितारे हैं।

दोनों की ही पैन इंडिया रीच है। दोनों सितारे ही अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब इस फिल्म का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म दिसंबर के महीने में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 की कास्टिंग काफी मजबूत हो चली है। वहीं, फहाद फासिल फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार के लिए मुश्किलें बढ़ाते दिखेंगे।

Next Story