मनोरंजन

अभिमन्यु और अक्षरा पर चढ़ा पुष्पा का बुखार, दी अल्लू अर्जुन को कड़ी टक्कर

Neha Dani
2 Feb 2022 3:08 AM GMT
अभिमन्यु और अक्षरा पर चढ़ा पुष्पा का बुखार, दी अल्लू अर्जुन को कड़ी टक्कर
x
एक्स हसबैंड के लिए घरवालों की आंख में धूल झोकेगी कीर्ति

साउथ की ब्लाकबस्टर फिल्म पुष्पा के गाने लोगों की जबान पर चढ़े हुए हैं। वहीं टीवी की दुनिया में भी फिल्म पुष्पा का जलवा बसकरार है। बीते कुछ समय में कई टीवी सितारे पुष्पा के गानों पर डांस कर चुके हैं। इसी बीच सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अभिमन्यु और अक्षरा पर भी पुष्पा का बुखार चढ़ गया है। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अभिमन्यु और अक्षरा फिल्म पुष्पा के गाने सामी सामीन पर डांस करने वाले हैं।





चोरीछिपे मिलेगे अभिमन्यु (Harshad Chopda) और अक्षरा (Pranali Rathod)


परिवार के नाराज होने के बाद अभिमन्यु और अक्षरा चोरीछिपे एक दूसरे से मुलाकात करेंगे। इस दौरान अभिमन्यु और अक्षरा को जमकर रोमांस करने का मौका मिलेगा।


अभिमन्यु (Harshad Chopda) ने दी अल्लू अर्जुन को कड़ी टक्कर
तस्वीर में अभिमन्यु बॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को कड़ी टक्कर दे रहा है। फैंस अभिमन्यु की तुलना अल्लू अर्जुन से कर रहे हैं।
रश्मिका मंदाना की तरह अपने सामी की तरीफ करती दिखी अक्षरा (Pranali Rathod)
डांस करते समय अक्षरा ने अपने सामी अभिमन्यु की जमकर तारीफ की। वहीं अभिमन्यु ने भी अक्षरा के साथ जमकर ताल से ताल मिलाई। खुद अभिमन्यु को इस बात का यकीन नहीं होगा कि वो इतना अच्छा डांस कर सकता है।
किसी साउथ के हीरो की तरह पोज देता दिखा अभिमन्यु (Harshad Chopda)

इस तस्वीर में अभिमन्यु किसी साउथ की फिल्म के हीरो की तरह पोज दे रहा है। अभिमन्यु का ये अंदाज देखकर अक्षरा भी सीटियां मारने वाली है।
अभिमन्यु (Harshad Chopda) और अक्षरा (Pranali Rathod) ने जमकर लगाए ठुमके
इस दौरान अभिमन्यु और अक्षरा ने जमकर ठुमके लगाए। इस तस्वीर में अक्षरा और अभिमन्यु की जोड़ी जबरदस्त लग रही है।
सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
सोशल मीडिया पर अभिमन्यु और अक्षरा की ये शानदार तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस अभिमन्यु और अक्षरा की इन तस्वीरों से नजर नहीं हटा पा रहे हैं।
अभिमन्यु (Harshad Chopda) के परिवार से सारे नाते तोड़ेगा अक्षरा (Pranali Rathod) का परिवार
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में मनीष इस बात का ऐलान कर देगा कि वो अभिमन्यु के परिवार से किसी तरह का नाता नहीं रखेगा।


Next Story