मनोरंजन

पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन को मिली जमानत

jantaserishta.com
3 Jan 2025 5:31 PM IST
पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन को मिली जमानत
x
हैदराबाद: मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में बड़ी राहत मिल गई है. हैदराबाद की नामपल्ली अदालत ने अल्लू अर्जुन को पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में 35 वर्षीय महिला की मौत की जांच के सिलसिले में नियमित जमानत दे दी है. अदालत ने अल्लू अर्जुन को जमानत शर्तों के तहत 50 हजार रुपये के दो जमानती पेश करने का निर्देश दिया है.
घटना 4 दिसंबर की है, जब पुष्पा-2 रिलीज हुई थी. हैदराबाद में फिल्म के शोज सुबह 3 बजे से रखे गए थे. संध्या थियेटर में पुष्पा-2 का प्रीमियर शो रखा गया था. अल्लू की फिल्म का फर्स्ट डे शो देखने के लिए फैंस बेकरार थे. थियेटर के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ा हुआ था. लोग डांस कर रहे थे. ढोल नगाड़े बजा रहे थे. कई आतिशबाजी भी करते दिखे. स्क्रीनिंग के दौरान लोग तब बेकाबू हुए जब अचानक से उन्हें सुनने में आया कि अल्लू अर्जुन स्क्रीनिंग में पहुंचने वाले हैं. बस यहीं से सारे मामले की शुरुआत हुई. अल्लू अर्जुन को देखने के लिए लोगों में अफरा तफरी मच गई. स्टार को देखने के लिए मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसका 8 वर्षीय बेटा एक निजी अस्पताल में भर्ती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story