मनोरंजन
Pushpa 2 Poster Out: रोंगटे खड़े देगा Allu Arjun को लुक, इस बार फ्लावर नहीं फायर है पुष्पा
Rounak Dey
8 April 2023 3:22 AM GMT
![Pushpa 2 Poster Out: रोंगटे खड़े देगा Allu Arjun को लुक, इस बार फ्लावर नहीं फायर है पुष्पा Pushpa 2 Poster Out: रोंगटे खड़े देगा Allu Arjun को लुक, इस बार फ्लावर नहीं फायर है पुष्पा](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/04/08/2743703-20234image0815317059049pushpa-2-pj.webp)
x
जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को मिथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है।
साउथ स्टार अल्लु अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 के लेकर हर तरफ चर्चा में बने हुए हैं। दर्शक बेसब्री से पुष्पा 2 का इंतजार कर रहे हैं। जिसे देखते हुए अल्लु अर्जुन के बर्थडे के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। वहीं, साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ गया है। इस पोस्टर में पुष्पा फ्लावर नहीं बल्कि पूरे फायर अंदाज में नजर आ रहे हैं। अल्लु अर्जुन लुक देख किसी के भी रोगंटे खड़े हो सकते हैं।
पुष्पा 2 से सामने आया अल्लु अर्जुन का लुक
#Pushpa2TheRule Begins!!! pic.twitter.com/FH3ccxGHb8
— Allu Arjun (@alluarjun) April 7, 2023
अल्लु अर्जुन नें अपने सोशल मीडिया पर अपने लुक की झलक दिखाई है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए फैंस की बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है। एक्टर के लुक की बात करें तो, पोस्टर में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन साउथ इंडियन साड़ी में दिख रहे हैं। उनके गले में नींबू की माला है। एक्टर चूड़ियां, अंगूठी और कई सारे नेकलेस पहने हुए नजर आ रहे हैं। अल्लू ने कमर पर बेल्ट भी पहनी है, जो महिलाएं ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ पहनती हैं। इसके अलाना अल्लू अर्जुन का मल्टीकलर मेकअप ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। माथे पर बिंदी लगाई है, जो शिव की तीसरी आंख की तरह दिख रहा है। हाथ में बंदूक थामे अल्लू अर्जुन का ये लुक बेहद डरावना है 'पुष्पा: द रूल' के इस पोस्टर को देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं। लुक मिलाकर कहें तो अल्लु अर्जुन फिल्म रिलीज से पहले ही इस लुक के कारण पहले ही छा गए हैं।
पोस्टर देख फैंस की बीच बढ़ा उत्साह
साल की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक होने के नाते, पुष्पा 2 द रूल के निर्माताओं ने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। फिल्म जिस तरह का आक्रोश दर्शकों के बीच देखने के साथ देश भर में सुर्खियां बटोर रही है, ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह देश में इतिहास रचने के लिए तैयार है। पुष्पा 2 द रूल सुकुमार द्वारा निर्देशित है, जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को मिथ्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है।
Next Story