x
Entertainment मनोरंजन: अल्लू अर्जुन इन दिनों जापान के टोक्यो में हैं, जहां उनकी सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का प्रीमियर हुआ है। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने प्रीमियर में जापानी भाषा में फिल्म का डायलॉग बोलकर जापान के लोगों को भी अपना फैन बना लिया। अल्लू अर्जुन का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
अल्लू अर्जुन का जापानी डायलॉग सुनकर खुश हुए फैंस
अर्जुन इस सप्ताह की शुरुआत में फिल्म के प्रचार के लिए टोक्यो पहुंचे, जो जापान में ‘पुष्पा कुनरिन’ के नाम से रिलीज हो रही है। इस मौके पर अल्लू अर्जुन के अलावा फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी जापान में इस कार्यक्रम में पहुंचीं। वीडियो में दिखता है कि थिएटर खचाखच दर्शकों से भरा है। प्रीमियर के दौरान अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टेज पर मौजूद हैं। इसी बीच अल्लू अर्जुन जापानी में फिल्म का डायलॉग बोलते हैं। जिसे सुनते ही वहां मौजूद फैंस उत्साहित हो जाते हैं। वो इस पर तालियां मारते हैं और सीटियां बजाते हैं।
Tagsअल्लू अर्जुनजापानीपुष्पा 2allu arjunjapanesepushpa 2जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





