मनोरंजन
'हिप हिप हुर्रे' को साइन करने को लेकर असमंजस में थे पूरब कोहली, एक्टर ने किया खुलासा
jantaserishta.com
16 Aug 2023 11:29 AM IST

x
मुंबई: 1998 के टीवी शो 'हिप हिप हुर्रे' से डेब्यू करने वाले एक्टर पूरब कोहली ने कहा कि इस शो को करने से पहले वह काफी उलझन में थे और इस शो को नहीं करना चाहते थे। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पूरब का सफर बेहद सराहनीय रहा है। टीवी शो से लेकर वीजे, फिल्मों और अब ओटीटी तक, उन्होंने सभी प्लेटफॉर्म्स पर अपने हुनर का डंका बजाया है।
एक्टर, जो अब लंदन में बस गए हैं, ने अपने 25 सालों के अनुभव के बारे में बात की। पिछले 25 सालों में काम करने के दौरान उन्हें किस चीज में सबसे अधिक आनंद आया, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने सभी अनुभवों का आनंद लिया क्योंकि मैंने जो भी काम किया है मैं उसे करना चाहता था। दरअसल मैं 'हिप हिप हुर्रे' नहीं करना चाहता था। मैं एक टीवी शो का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उलझन में था। मैं तब पायलट बनना चाहता था। लेकिन जब मैं एक ऑडिशन के लिए गया और वहां अपने को-एक्टर्स को पाया, तो मैंने देखा कि वे सभी मेरी तरह युवा थे और तब मुझे एहसास हुआ कि वह शो करना मजेदार होगा और यही कारण है कि मैंने वह प्रोजेक्ट लिया।"
"वहां से, हमें चैनल वी में ऑडिशन के लिए भेजा गया और मुझे उनका वीजे बनने के लिए चुना गया। मैंने 8 साल तक उस भूमिका का आनंद लिया। उस समय सभी की यही धारणा थी कि वीजे एक्टिंग नहीं कर सकते और मैंने उस धारणा को तोड़ा। मैंने कुछ अच्छी फिल्में कीं। इसलिए मैंने अपने अब तक के करियर में जो कुछ भी किया है उसका आनंद लिया है।"
एक्टर को आखिरी बार फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था, जिसका प्रीमियर 7 जुलाई को जियो सिनेमा पर हुआ था। फिल्म में सोनम कपूर और विनय पाठक भी थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





