मनोरंजन

फिर पत्नी संग रोमांटिक हुए पुनीत पाठक, बर्थडे के पहले उनका बेडरूम वीडियो हुआ वायरल

Neha Dani
30 Nov 2021 9:30 AM GMT
फिर पत्नी संग रोमांटिक हुए पुनीत पाठक, बर्थडे के पहले उनका बेडरूम वीडियो हुआ वायरल
x
इसके बाद निधि और पुनीत एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं।

बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर पुनीत पाठक और 'खतरों के खिलाड़ी' फेम पुनीत पाठक ने पिछले साल अपनी गर्लफ्रेंड निधी मूनी सिंह के साथ सात फेरे लिए ​हैं। ​पुनीत और निधि ने 11 दिसंबर, 2020 को बड़ी ही धूमधाम से शादी की है। दोनों की शादी में टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक के कई स्टार्स ने शिरकत की ​थी। वहीं कल यानी 1 नवंबर को पुनीत पाठक का जन्मदिन है। पुनीत के बर्थडे से पहले ही उनका एक प्राइवेट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी निधि मूनी के साथ नजर आ रहे हैं। यहां देखें वीडियो...



कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना प्राइवेट वीडियो शेयर किया है। ये उनका बेडरूम वीडियो है। आप देख सकते हैं कि पुनीत पाठक अपनी पत्नी निधि मूनी सिंह के साथ नजर आ रहे हैं और वहीं इस वीडियो को बना रहे होते हैं। इस दौरान निधि बेड पर आंख बंद कर के लेटी होती हैं। निधि को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो सो रही हैं। फिर पुनीत उन्हें अपने हाथों से पुश करके जगाते हैं। वहीं निधि जैसे ही अपनी आंखें खोलती हैं वह देखती है कि पुनीत उनका वीडियो बना रहे होते हैं। इसके बाद निधि और पुनीत एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं।
Next Story