मनोरंजन
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सेलेब्स की चुप्पी से आहत पुनीत इस्सर, पूछा- हम खामोश क्यों हैं?
jantaserishta.com
18 May 2025 5:33 PM IST

x
मुंबई: पहलगाम आतंकी हमले और भारतीय सेना के पराक्रम 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कई सेलेब्स ने कुछ भी कहने से परहेज किया। इस पर अभिनेता पुनीत इस्सर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि देश सबसे पहले है, मुझे दुख है कि इस गंभीर विषय पर कुछ एक्टर्स चुप रहे और उन्होंने कुछ भी नहीं कहा।
इस्सर ने इंडस्ट्री में प्रभावशाली हस्तियों से भारतीय सेना के लिए सार्वजनिक समर्थन की कमी पर अपनी निराशा व्यक्त की। पुनीत ने कहा, “मुझे दुख है कि कई लोग चुप हैं। हम चुप क्यों हैं? हमें चुप नहीं रहना चाहिए। आप अन्य मुद्दों पर हाथ में मोमबत्ती लेकर मार्च करते हैं। लेकिन, जब भारतीय सेना की प्रशंसा करने की बात आती है, तो चुप हो जाते हैं, क्यों?”
उन्होंने अपने देशवासियों से राष्ट्र को पहले रखने का आग्रह करते हुए कहा, “सबसे पहले, हम भारतीय हैं। हमारा देश पहले होना चाहिए और हमें एकजुट रहना चाहिए।” इस्सर ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर पर हाल ही में हुए ड्रोन हमलों की असफल कोशिश पर भी प्रकाश डाला और बिना किसी नुकसान के खतरे को विफल करने में भारतीय सेना के प्रयासों की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा, "कम से कम एक पोस्ट, एक मैसेज तो होना ही चाहिए था। कुछ एक्टर्स ने अपनी बात रखी है, लेकिन सभी को ऐसा करना चाहिए।" अभिनेता ने उन लोगों की आलोचना की जो पाकिस्तान का समर्थन करते हैं, उन्होंने इसे ‘आतंकवादी देश’ का समर्थन बताया। इस्सर ने देशवासियों से इस विषय पर सोचने और राष्ट्रीय गौरव, एकता को प्राथमिकता देने की अपील की।
उन्होंने कहा, "हमें गर्व से क्यों नहीं कहना चाहिए कि हम भारतीय हैं और अपनी भारतीय सेना का समर्थन करते हैं? जब दुनिया में कहीं भी भूकंप आता है, तो भारत सबसे पहले सहायता भेजता है, फिर भी कुछ लोग आतंकवादी देश का समर्थन करना जारी रखते हैं। हर भारतीय को इस बारे में सोचना चाहिए। आपको अपनी संस्कृति और भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए।"
इस्सर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रशंसा करते हुए भारतीय सेना की वीरता की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "मुझे गर्व है कि मैं एक भारतीय हूं और मैं हमारी सेना और उनकी ताकत की सराहना करता हूं। मैं उन्हें नमन करता हूं। उनकी वजह से आज हम अपने देश में शांति से सांस ले रहे हैं। हमने दुनिया को साबित कर दिया है कि हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





