मनोरंजन
Propose day special : ये फिल्मी डायलॉग्स से आप अपने प्रेमी को कर सकते है इम्प्रेस
Shubhra Nandy
8 Feb 2021 1:36 PM IST

x
प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर्स को रिझाने के लिए नए-नए तरीकों को आजमा रहे हैं, आप भी अपना सकते है ये तरीके
जनता से रिश्ता वेब डेस्क | वैलेंटाइन वीक चल रहा है और प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर्स को रिझाने के लिए नए-नए तरीकों को आजमा रहे हैं. आज वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन है और इसे प्रपोज डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है. ऐसे अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा कि आप अपने पार्टनर से क्या कहें तो घबराए नहीं.हम आपके लिए कुछ फिल्मी डायलॉग्स लेकर आए है.जो आज आपकी खासी मदद कर सकते है
वैलेंटाइन वीक यानि प्यार का हफ्ता. इस हफ्ते में चारों ओर सभी को बस प्यार ही प्यार नजर आता है. किसी भी रिलेशनशिप में किसी को प्रपोज करने का तरीका ही एक अच्छी शुरुआत की आधार हो सकता है. ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल हो सकता है कि आखिर प्रपोज करने का कौन सा वो तरीका हो जिससे ना सिर्फ आपका पार्टनर खुशी से झूम उठे बल्कि फट से प्रपोजल को हां भी कर दे. ज्यादातर लोग जानते हैं कि किसी भी प्रपोजल में सबसे अहम ये होता है कि आप अपने पार्टनर को इस दौरान क्या कहते हैं. आपने फिल्मों में भी ऐसे कई सीन देखे होंगे जहां हीरो अपनी हीरोइन को बड़े ही खास अंदाज में प्रपोज करता है और हीरोइन हां भी कह देती है . तो इसीलिए हम आज आपको भी ऐसे ही कुछ खास डायलॉग्स बताने जा रहे हैं जो कि आपके लिए भी अपने पार्टनर को प्रपोज करने में मददगार साबित हो सकते हैं.
Next Story





