मनोरंजन

KBC 14 का प्रोमो आया सामने, इस दिन से शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन

Rounak Dey
2 April 2022 11:51 AM IST
KBC 14 का प्रोमो आया सामने, इस दिन से शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन
x
क्योंकि ऑडियंस ही नहीं थी। हालांकि बाद में ऑडियंस के आने के बाद सब नॉर्मल हो गया था।

अमिताभ बच्चन का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति को सभी काफी पसंद करते हैं। इस गेम शो के जरिए जहां कंटेस्टेंट्स को बिग बी के साथ गेम खेलने का मौका मिलता है तो वहीं दूसरी ओर वह शो से अच्छी धनराशि भी जीत सकते हैं। अब इस शो में शामिल होने के लिए आपके लिए भी मौका आया है। जी हां, केबीसी 14 का प्रोमो सामने आया है जिसमें अपकमिंग शो के रजिस्ट्रेशन को लेकर बताया गया है। इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि सिर्फ सपने देखें नहीं बल्कि उन्हें पूरा भी करें।



वीडियो में आप देखेंगे कि पहले एक कपल को दिखाया जाता है जिसमें पति अपनी पत्नी से कहता है कि ऐ शांता, देखना वो सुबह जल्द आएगी जब में तुम्हारे लिए इमारत बनाएंगे और हमारे बच्चे विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने जाएंगे और हम लोग स्विटजरलैंड में घूमने जाएंगे। उसकी पत्नी बोलती है चल झूठे।
इसके बाद उसी कपल को बुजुर्ग कपल के तौर पर दिखाया जाता है जिसमें वही पति दोबारा वही सब कहते हैं और इस बार पत्नी गुस्सा हो जाती हैं। इसके बाद कहा जाता है कि सपने देखकर खुश मत हो जाइए, उन्हें पूरा भी कीजिए।
तो अगर आपको इस शो में रजिस्टर करना है तो तैयार हो जाइए 9 अप्रैल के लिए और सवालों के सही जवाब देकर खेलें अमिताभ बच्चन के साथ ये गेम शो. बता दें कि इससे पहले वाले सीजन में अमिताभ बच्चन ने कोविड के दौरान ही पूरे शो की शूटिंग की थी। इतना ही नहीं उससे पहले बिग बी कोविड का भी शिकार हो गए थे। हालांकि फिर पूरी सावधानी के साथ बिग बी ने शूटिंग पूरी की थी। पिछले सीजन में शूटिंग के दौरान सभी दर्शकों को डिस्टेंस में बिठाया गया था। वहीं उससे पहले शो से ऑडियंस पोल हेल्पलाइन हटा दी गई थी क्योंकि ऑडियंस ही नहीं थी। हालांकि बाद में ऑडियंस के आने के बाद सब नॉर्मल हो गया था।


Next Story