मनोरंजन

प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने प्रत्युषा बनर्जी को किया था डेट, बोले- मैं बाईसेक्शुअल हूं...

Gulabi
11 Jun 2021 1:51 PM GMT
प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने प्रत्युषा बनर्जी को किया था डेट, बोले- मैं बाईसेक्शुअल हूं...
x
टीवी प्रोड्यूसर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट का नाम कई कॉन्ट्रोवर्सीज से जुड़ चुका है

टीवी प्रोड्यूसर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट का नाम कई कॉन्ट्रोवर्सीज से जुड़ चुका है। उन्होंने इन सबके बारे में खुलकर बात की है। साथ ही यह भी बताया कि वह दिवंगत टीवी ऐक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी को डेट कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुछ वक्त प्रत्युषा के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों का ब्रेकअप होने के बाद प्रत्युषा को पता चला था कि वह बाईसेक्शुअल हैं।

दो लड़कियों को पता था ये राज
विकास गुप्ता एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ऐसे शख्स हैं जिनके नाम के साथ कई कॉन्ट्रोवर्सीज जुड़ी हैं। Etimes से बातचीत में उन्होंने इन सबके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सिर्फ दो महिलाएं जिन्हें उन्होंने डेट किया, वे ही उनके बाईसेक्शुअल होने के बारे में जानती थीं। इनमें से एक प्रत्युषा बनर्जी थीं। उन्होंने दूसरी का नाम नहीं बताया।
प्रत्युषा से नाराज थे विकास
विकास बताते हैं, प्रत्युषा को इस बारे में हमारे ब्रेकअप के बाद पता चला। हम कुछ ही वक्त के लिए साथ थे। ब्रेकअप की वजह यह थी कि कुछ लोगों ने उससे मेरी बुराई की थी। लेकिन मैं इसकी डिटेल में नहीं पड़ना चाहता क्योंकि वह अब इस दुनिया में नहीं है। ब्रेकअप के बाद मैं उनसे बेहद नाराज था। एक बार उन्हें रोड पर देखकर मैंने अनदेखा कर दिया था। उन्होंने मुझे फोन करके पूछा कि वह ऐसा कैसे कर सकते हैं। मैं प्रत्युषा को पसंद करता था। मैं उनके साथ एक बड़ा प्रॉजेक्ट करना चाहता था। काश...
राहुल को देखा चिप्स खाते
प्रत्युषा बनर्जी का निधन 2016 में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या की थी। उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज पर प्रत्युषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का इल्जाम लगा था। इस बारे में विकास ने बताया, राहुल सिंह के बारे में जो सीन मुझे याद है, वह हॉस्पिटल के बाहर चिप्स खा रहा था (जब प्रत्युषा की डेथ हुई)। मैं घुसा तो देखा कि मकरंद मल्होत्रा वहीं थे और लोगों को बुला रहे थे। राहुल से पहले प्रत्युषा ने मकरंद को डेट किया था और यह उनकी जिंदगी का सबसे प्यारा रिलेशनशिप था।
Next Story