मनोरंजन

प्रियंका की मां ने एनिवर्सरी पर पति अशोक चोपड़ा के साथ शेयर की तस्वीर, Nick Jonas के पापा ने किया कॉमेंट

Rounak Dey
20 Feb 2022 4:48 AM GMT
प्रियंका की मां ने एनिवर्सरी पर पति अशोक चोपड़ा के साथ शेयर की तस्वीर, Nick Jonas के पापा ने किया कॉमेंट
x
तस्वीर में अशोक चोपड़ा पत्नी को गुलाब देते हुए नजर आ रहे हैं।

बॉलिवुड और हॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने अपनी एनिवर्सरी के मौके पर पति डॉक्टर अशोक चोपड़ा के साथ कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इन तस्वीरों को देखकर पुरानी यादें जैसे ताजा हो गई हों। बता दें कि ऐक्ट्रेस के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका निधन हो चुका है। अब मधु के इसी पोस्ट पर निक जोनस (Nick Jonas) के पापा ने कमेंट कर दिया। उन्होंने दोनों को शादी की सालगिरह की बधाई दी और अपने मन में दबी एक बात भी बताई है।




केविन जोनस लिखते हैं, 'सालगिरह मुबारक हो। काश हम उन्हें जान पाते। हमारी लाइफ में आपके और प्रियंका के आने के लिए धन्यवाद।' इसके बाद प्रियंका ने भी कमेंट किया। वह लिखती हैं, 'अद्भुत तस्वीर।' वहीं, इनकी चचेरी बहन ने भी फोटो पर अपनी राय दी और लिखा, 'खूबसूरत बुआ।' कुछ दिन पहले पॉल केविन जोनस सीनियर के जन्मदिन के मौके पर डॉ मधु चोपड़ा ने भी उन्हें बधाई दी थी। कहा था, 'हैप्पी बर्थडे, मेरे प्यारे केविन सीनियर, खुश रहो, खूब सारा प्यार।'
ऐक्ट्रेस ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर मां-पापा की फोटो शेयर कर एक उन्हें बधाई दी है। लिखा, 'मैं आपकी सालगिरह हमेशा ऐसे ही याद करती हूं। मिस यू डैड। लव यू।' तस्वीर में अशोक चोपड़ा पत्नी को गुलाब देते हुए नजर आ रहे हैं।

Next Story