मनोरंजन

निक जोनास को प्रियंका के दोस्तों ने हिंदी में सिखाये "अपशब्द"

suraj
20 May 2023 5:32 AM GMT
निक जोनास को प्रियंका के दोस्तों ने हिंदी में सिखाये अपशब्द
x


मनोरंजन: बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के बाद निक जोनास का कई बार भारत आना हो चुका है। उन्होंने कई दफा कहा है कि उन्हें यहां बहुत प्यार मिलता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि भारत में उन्हें 'नेशनल जीजू' कहकर बुलाया जाता है और उन्हें ये पसंद है। इतना ही नहीं, बल्कि अपने इंटरव्यू के दौरान, निक जोनास ने खुलासा किया कि जब वह पहली बार प्रियंका के साथ भारत आए थे, तो उन्हें उनके दोस्तों ने हिंदी में "अपशब्द" सिखाए थे। लेकिन उन्हें किसी भी शब्द का मतलब नहीं बताया गया था।
जब निक जोनस से पूछा गया कि क्या उन्होंने हिंदी में कुछ बोलना सीखा है तो उन्होंने कहा, "हां, थोड़ा बहुत। उसके (प्रियंका चोपड़ा के) दोस्तों ने मुझे सभी बुरी चीजें, बुरे शब्द सिखा दिये थे, जब मैं पहली बार वहां गया था। उन्होंने मुझे नहीं बताया कि मैं क्या कह रहा था। लेकिन, बाद में मैं समझ गया था।" अब मैं हिंदी बेहतर समझता हूं निक ने कहा कि अब वह हिंदी वाक्यों को बेहतर ढंग से समझते हैं और वह उन शब्दों पर अधिक ध्यान देते हैं जिन्हें वे जानते हैं। उन्होंने कहा, "अब कुछ चीजें हैं जो मैं समझता हूं और कुछ चीजों को एक साथ जोड़ता हूं। खासकर मैं सिर्फ उन शब्दों को सुनता हूं, जो मुझे पता हैं, जो ज्यादातर खाने के नाम हैं (हंसते हुए).. जैसे पनीर और रायता।" उन्होंने कहा कि अमेरिका में कुछ स्पॉट हैं जहां वह और प्रियंका भारतीय खाने के लिए जाते हैं। निक बोले- "न्यूयॉर्क में अब प्रियंका ने नया रेस्तरां ही शुरु कर लिया है- सोना, जिसमें एक ट्विस्ट के साथ वास्तव में स्वादिष्ट भारतीय खाना मिलता है.."



Next Story