मनोरंजन

'हेड ऑफ स्टेट' के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' बनी प्रियंका चोपड़ा की बेटी

jantaserishta.com
27 April 2024 10:39 AM IST
हेड ऑफ स्टेट के सेट पर चीफ ट्रबलमेकर बनी प्रियंका चोपड़ा की बेटी
x
मुंबई: प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी को उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के सेट पर 'चीफ ट्रबलमेकर' का टाइटल मिला। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्यूआर कोड और मालती की तस्वीर वाला एक आईडी कार्ड शेयर किया है।
कार्ड में सबसे ऊपर 'हेड ऑफ स्टेट' लिखा हुआ है और नीचे की ओर बेटी मालती की फोटो के साथ क्यूआर कोड की तस्वीर है, साथ ही मजाकिया अंदाज में लिखा है, "मालती, चीफ ट्रबलमेकर"। शुक्रवार को, एक्ट्रेस ने फ्रांस में सेट पर अपनी बेटी मालती मैरी के साथ बिताए पलों की तस्वीरें शेयर की थी।
पहली तस्वीर में, प्रियंका हंसती नजर आ रही हैं और बेटी मालती उनकी गोद में बैठी हुई है। उनके आसपास क्रू के अन्य मेंबर भी नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका को अपनी बेटी के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। इसके कैप्शन में उन्होंने लव और इमोशनल इमोजी शेयर किए। प्रियंका फिलहाल फ्रांस के नीस में 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग कर रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story