मनोरंजन
प्रियंका ने पहना 350 करोड़ रुपए का नेकलेस, शेयर कीं Photos
SANTOSI TANDI
23 May 2024 9:52 AM GMT
![प्रियंका ने पहना 350 करोड़ रुपए का नेकलेस, शेयर कीं Photos प्रियंका ने पहना 350 करोड़ रुपए का नेकलेस, शेयर कीं Photos](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/05/23/3744768-74.webp)
x
मुंबई : ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पूरी दुनिया में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर रही हैं। बॉलीवुड में नाम और सम्मान हासिल करने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख किया और वहां भी अपनी खास पहचान बना ली है। प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी की है और उनके एक बेटी मालती मैरी हैं। प्रियंका एक रियल फैशनिस्टा हैं, जो हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। प्रियंका ने हाल ही में बुल्गारी ब्रांड की 140वीं वर्षगांठ मनाने के लिए रोम (इटली) में आयोजित बुलगारी एईटर्ना कार्यक्रम में भाग लिया।
उनके आउटफिट ने सभी का दिल जीत लिया। साथ ही प्रियंका के डायमंड स्टडेड नेकलेस की इस समय हर ओर चर्चा हो रही है। प्रियंका का क्लासी नेकलेस बुल्गारी ब्रांड का था। बुल्गारी के अनुसार इसे तैयार करने में 2800 घंटे लगे और यह उनके सबसे महंगे पीसेस में से एक है। नेकलेस में नाशपाती के शेप के कुल सात हीरे लगे थे और उनमें से प्रत्येक 20 कैरेट का रफ डायमंड है, जो इसे कुल 140 कैरेट का बनाता है।
नाशपाती के शेप के डायमंड वेव-पैटर्न वा ले डायमंड-प्लेटेड नेकपीस से जुड़े हुए थे और यह 698 बैगुएट डायमंड के साथ आया था और इसका कुल वजन 61.81 कैरेट था। कई रिपोर्टों के अनुसार नेकलेस की कीमत 43 मिलियन डॉलर यानी 350 करोड़ रुपए से ज्यादा है। प्रियंका इटली के लग्जरी जूलरी ब्रांड बुल्गारी की ब्रांड एंबेसडर है। साल 2021 में ही वो इस ब्रांड के साथ जुड़ी हैं। प्रियंका और बुल्गारी ने नेकलेस की फोटो शेयर की है।
Tagsप्रियंकापहना 350 करोड़ रुपएनेकलेसशेयरPriyankawore Rs 350 crore necklaceshareजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![SANTOSI TANDI SANTOSI TANDI](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
SANTOSI TANDI
Next Story