मनोरंजन
प्रियंका ने बताया अगर ऋतिक न होते तो आज उनके पिता जिंदा न होते
Rounak Dey
13 Feb 2021 1:18 PM GMT

x
प्रियंका चोपड़ा ने ऋतिक रोशन के साथ तीन फिल्मों में एक्ट किया है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | प्रियंका चोपड़ा ने ऋतिक रोशन के साथ तीन फिल्मों में एक्ट किया है। जो है फिल्म 'कृष', 'अग्निपथ' और 'कृष 3।' ऋतिक की ये दरियादिली प्रियंका ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' में जाहिर की है। उस किताब में उन्होंने एक वाकया जाहिर किया है और वह ये है कि जब वे फिल्म 'कृष' की शूटिंग कर रही थीं तब उन्हें अचानक एक दिन पता चला कि उनके पिता डॉ. अशोक चोपड़ा को जानलेवा बीमारी हो गई है। करियर के तौर पर फिल्म 'कृष' उनकी की सबसे बड़ी फिल्म थी।
ऋतिक ने की थी प्रियंका की मदद
ऋतिक को उनके पिता की गंभीर स्थिति के बारे में पता चला कि उन्हें विदेश के एक अस्पताल में शिफ्ट कराने की जरूरत है। तो ऋतिक ने कोई कसर नहीं छोड़ी और हर संभव मदद करने की कोशिश भी की थी। प्रियंका ने बताया, "ऋतिक ने फोन किया और एयर इंडिया में अपने कनेक्शन का इस्तेमाल करके मेरे पिता की बोस्टन के लिए तत्काल फलाईट की व्यवस्था की।"
प्रियंका ने 'अनफिनिश्ड' में याद किया किस्सा
डॉ. चोपड़ा को बोस्टन के एक अस्पताल में शिफ्ट किया और जरूरी ट्रीटमेंट और सर्जरी भी की गई। उस वक्त उनकी जान बच गयी। आभारी प्रियंका ने ऋतिक के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए लिखा, "अगर उस वक्त हमारे पास ऋतिक और उनके पिता राकेश सर न होता तो मुझे संदेह है कि मेरे पिता उस वक्त बच पाते। ऐसा कोई रास्ता नहीं है जिससे मैं कभी भी उनके प्रति अपनी कृतज्ञता को पर्याप्त रूप से व्यक्त कर सकूं। ये वाकया बहुत पर्सनल और टची है।" प्रियंका ने किताब में ऋतिक द्वारा समय पर की गई मदद के लिए उन्हें धन्यवाद भी कहा है।

Rounak Dey
Next Story