
x
मुंबई,। प्रियंका सिंह का जादू भोजपुरी पसंद करने वालों के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रियंका अब तक भोजपुरी के सैकड़ों गाने गा जा चुकी हैं। इसी कड़ी में प्रियंका सिंह का नया सांग 'सोनाटा के घड़ी दिया दs पिया' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू-ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की नवोदित अभिनेत्री राजश्री (गुड्डी) पर फिल्माया गया है। गाने में राजश्री की परफॉर्मेंस देखकर कोई नहीं कह सकता है कि ये एक नवोदित अभिनेत्री है, क्योंकि इनके एक्सप्रेसशन बेहद ही कमाल के हैं। गाने में बहुत ही सुंदर लोकेशन का इस्तेमाल किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग 'सोनाटा के घड़ी दिया दs पिया' के लेखक आज़ाद सिंह हैं। इसका संगीत विवेक सिंह ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है। इसको कोरियोग्राफ बॉबी जैक्सन ने किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/मनीष/सुनीत
Next Story