मनोरंजन

प्रियंका ने कैटरीना के साथ फोटो शेयर कर लिखी यह बात

SANTOSI TANDI
16 May 2024 6:18 AM GMT
प्रियंका ने कैटरीना के साथ फोटो शेयर कर लिखी यह बात
x
मुंबई : प्रियंका चोपड़ा की पहचान आज ग्लोबल स्टार के रूप में बन चुकी है। वह बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में भी शौहरत बटोर रही हैं। प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका ने अब इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसे देख वह खुद विश्वास नहीं कर पाईं। प्रियंका ने आज बुधवार (15 मई) को इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक फोटो शेयर की। इसमें एक और दिग्गज एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी दिख रही हैं।
वे दोनों पीछे मुड़कर स्टाइलिश पोज दे रही हैं। प्रियंका ने बैकलेस स्ट्रिप्स वाला ऑफ शोल्डर टॉप तथा कैटरीना ने शिमरी गोल्डन ब्लाउज टॉप पहना है। दोनों ने मांग टीका लगाने के साथ जींस पहनी हुई है। फोटो काफी पुरानी लग रही है। उनका लुक किसी न्यूकमर एक्ट्रेस जैसा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कैटरीना को टैग करते हुए लिखा- “Wow! पता नहीं ये तस्वीर किसने खींची और कब ली गई है...पर बेबीज।”
बता दें प्रियंका और कैटरीना दोनों ने साल 2003 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। प्रियंका की पहली फिल्म सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ 'द हीरो : लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' थी। कैटरीना ने 'बूम' से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ और गुलशन ग्रोवर सहित कई सितारे थे।
Next Story